House Rent Tips: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में अपनी आजीविका चलाने के लिए लोग काम धंधा करते हैं। कोई बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करता है। बात अगर नोकरी की करें तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा है। वहीं, कई बार तो लोगों को नौकरी करने के लिए दूसरे शहर भी जाना पड़ता है और कई बार लोगों को पढ़ाई के लिए भी आदि। ऐसे में लोगों को घर किराए पर लेना पड़ता है, लेकिन कई बार देखने में आता है कि मकान मालिक किराएदारों से खूब परेशान हो जाते हैं। इसलिए अगर आप भी किसी किराएदार को रख रहे हैं, तो पहले ही कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आप बाद में दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं, जिनका आपको घर किराए पर देते समय ध्यान रखना चाहिए...
{"_id":"6518032c279ed7938505ba99","slug":"these-things-is-always-be-kept-in-your-mind-giving-a-house-on-rent-2023-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खबर काम की: घर किराए पर देते समय जरूर रखें इन चार बातों का ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
खबर काम की: घर किराए पर देते समय जरूर रखें इन चार बातों का ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
Sat, 30 Sep 2023 04:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:48 PM IST
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कभी न भूलें ये 4 बातें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर किराए पर देते समय कभी न भूलें ये 4 बातें
- फोटो : istock
ये हैं वो चार बातें:-
वेरिफिकेशन
- आप अगर किराएदार रख रहे हैं, तो आपकी ये जिम्मेदारी बनती है कि आप किराएदार का वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से आप ये करवा सकते हैं। ये इसलिए जरूरी होता है कि एक तो आपको पता चल जाता है कि जिस व्यक्ति को आप किराए पर रख रहे हैं, वो सही है या नहीं। वहीं, दूसरी तरफ अगर आप किराएदार का वेरिफिकेशन नहीं करवाते हैं और वो कुछ गलत काम करके भाग जाता है या वो व्यक्ति संदिग्ध निकलता है आदि। तो मकान मालिक दिक्कत में पड़ सकता है।
घर किराए पर देते समय कभी न भूलें ये 4 बातें
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
आधार कार्ड
- आप जब भी किसी किराएदार को रखें, तो उससे आधार कार्ड की एक कॉपी जरूर लें। इसके अलावा आपको असली आधार कार्ड भी देखना चाहिए और हो सके तो इसे वेरिफाई भी करवा लें। इसके अलावा रेंट एग्रीमेंट बनवाना न भूलें, ये जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कभी न भूलें ये 4 बातें
- फोटो : istock
नियम व शर्ते बता दें
- कई बार मकान मालिक को कई चीजें पसंद नहीं होती है, जैसे- घर में मांसाहारी खाना नहीं बनेगा, रात को गेट कितने बजे बंद हो जाएगा, घर में कोई दोस्त नहीं आएंगे आदि। अगर बतौर मकान मालिक आपकी भी कुछ शर्ते हैं तो आपको पहले ही किराएदार को ये बता देनी चाहिए, जिससे आपको बाद में कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
घर किराए पर देते समय कभी न भूलें ये 4 बातें
- फोटो : istock
किराया और एडवांस:-
- जब भी आप किराएदार रखें, तो पहले ही किराएदार से बात कर लें कि आप कितना किराया लेंगे
- बिजली का यूनिट कितने रूपये होगा
- पानी आने का समय क्या है, ये किराएदार को बता दें
- अगर आप एडवांस लेते हैं, तो ये पहले ही बात कर लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो।