Post Office Schemes: हम में से अधिकतर लोग इन्वेस्टमेंट के लिए सुरक्षित निवेश विकल्पों की तलाश करते हैं, ताकि हमें किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना न करना पड़े। देश में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों को फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करते हैं। हालांकि, यहां से हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। वहीं आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की कुछ शानदार स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आपको एफडी से ज्यादा इंटरेस्ट रेट मिलता है। अगर आप सुरक्षित निवेश विकल्प के तौर पर किसी ऐसी स्कीम्स की तलाश कर रहे हैं, जहां से आपको अच्छी मात्रा में रिटर्न मिल सके। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स आपके लिए एक शानदार ऑप्शन्स साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इन स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इन छोटी बचत योजनाओं के बारे में विस्तार से -
Post Office: पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम्स देती हैं एफडी से ज्यादा रिटर्न, टैक्स बचत के साथ मिलेंगे ये बड़े फायदे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन