फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MF SIP: 20 हजार का निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 14 करोड़ का फंड, रिटायरमेंट की जिंदगी को ऐसे करें सुरक्षित

Mon, 29 Aug 2022 09:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 29 Aug 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Retirement After Investing 20 thousand you can get 14 crore rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

Mutual Fund SIP: अपने भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि रिटायरमेंट के बाद कई लोगों को आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। ऐसे में उन्हें मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होना पड़ता है। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप निवेश करके मैच्योरिटी के समय पूरे 14 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। निवेश के इस क्षेत्र में बाजार जोखिमों का खतरा तो जरूर है। हालांकि, यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा रहती है। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Mutual Fund SIP For Retirement After Investing 20 thousand you can get 14 crore rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock

अगर आप 20 हजार रुपये का निवेश करके मैच्योरिटी के समय 14 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाकर उसमें हर महीने 20 हजार रुपये का निवेश पूरे 30 सालों तक करना है। 

Mutual Fund SIP For Retirement After Investing 20 thousand you can get 14 crore rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : istock

निवेश के दौरान आपको इस बात की उम्मीद भी करनी होगी कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आसानी से 14 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Retirement After Investing 20 thousand you can get 14 crore rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : istock

इन 30 सालों के दौरान आपको कुल 72 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट करनी है। वहीं आपके निवेश पर कुल 13.3 करोड़ रुपये की वेल्थ गेन होगी। इन पैसों से आप अपने रिटायरमेंट की जिंदगी को आर्थिक रूप से स्वतंत्र होकर जी सकेंगे। इसके अलावा आप इन पैसों से अपने भविष्य से जुड़े जरूरी प्रयोजनों को भी पूरा कर सकेंगे।

विज्ञापन
Mutual Fund SIP For Retirement After Investing 20 thousand you can get 14 crore rupees
Mutual Fund SIP - फोटो : i stock

डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed