Office Rules and Regulations: लोग अपनी आजीविका चलाने के काम धंधा करते हैं। कोई अपना काम करता है, तो कोई नौकरी करता है। पर आप देखेंगे, तो नौकरी करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा नजर आती है। आप जिस कंपनी में भी काम करते हैं, वहां के कुछ नियम कायदे होते हैं जिनका वहां के कर्मचारियों को पालन करना होता है। यही नहीं, लोगों की ये जिम्मेदारी भी बनती है कि वो जिस संस्थान में काम कर रहे हैं वहां के नियमों का उल्लंघन न करें और साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखते हुए कुछ गलतियों को करने से बचें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती की वजह से आपकी नौकरी तक जा सकती है। जी हां, इसलिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए जानते हैं ऑफिस में आपको कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"64e48540ace11e262a0e4787","slug":"these-mistakes-to-avoid-in-the-company-otherwise-you-lost-the-job-2023-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानना जरूरी: आप कभी न करें अपने ऑफिस में ये चार गलतियां, वरना जा सकती है नौकरी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
जानना जरूरी: आप कभी न करें अपने ऑफिस में ये चार गलतियां, वरना जा सकती है नौकरी
Tue, 22 Aug 2023 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 22 Aug 2023 03:38 PM IST
विज्ञापन
ऑफिस में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
इन गलतियों को करने से बचें, वरना जा सकती है नौकरी:-
नंबर 1
- आप जिस कंपनी में भी काम करते हैं और अगर आपके पास जिम्मेदारी है तो इसका गलत फायदा न उठाएं। कंपनी के कोई दस्तावेज लीक न करें और न ही किसी तरह का कोई घोटला करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका पता आज नहीं तो कल चल ही जाना है और इसके बाद आपको इंडस्ट्री से ब्लैक लिस्ट तक किया जा सकता है, जिसके कारण आपका करियर तक दाव पर लग सकता है।
ऑफिस में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 2
- ध्यान रखें कि कंपनी में आपको महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका अपमान न करें, उनसे फ्लर्टिंग न करें और न ही उन्हें अपशब्द कहें आदि। आप अगर ऐसा करते हैं, तो कंपनी आपको निकाल तक सकती है। ऐसे में आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑफिस में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 3
- कंपनी में किसी भी तरह के विवाद से खुद को दूर रखना ही समझदारी है। कभी अपने सीनियर या जूनियर से गलत बर्ताव न करें, उन्हें अपशब्द न कहें और उनसे झगड़े न करें आदि। अगर आप ऐसा करते हैं, तो हो सकता है कि कंपनी आपको बाहर का रास्ता दिखा दे।
विज्ञापन
ऑफिस में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
- फोटो : istock
नंबर 4
- भूलकर भी कंपनी में नशीली चीजों का सेवन करके न जाएं। जैसे- शराब आदि। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये कंपनी के नियमों के खिलाफ होता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें, वरना आपकी नौकरी तक जा सकती है।