फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी बात: ऑफिस के लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये चार काम, नहीं तो पड़ जाएंगे मुसीबत में

Thu, 17 Feb 2022 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Feb 2022 10:36 AM IST
विज्ञापन
these four things to not search for on your office laptop or computer utility news in hindi
ऑफिस लैपटॉप पर क्या सर्च न करें - फोटो : istock

हम जब दफ्तर जाते हैं, तो हम अपना काम लैपटॉप या फिर कंप्यूटर पर ही करते हैं। आज के दौर में लगभग सभी दफ्तरों में किसी न किसी काम के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। कंप्यूटर पर काम करने से काम जल्दी हो जाता है। वहीं, कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर के लिए भी लैपटॉप देती है, ताकि वो घर से भी काम कर सके। वहीं, कोरोना काल की वजह से अब भी कई कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम चल रहा है, जिसकी वजह से लोग घर से ही दफ्तर के लैपटॉप में काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें दफ्तर के कंप्यूटर या लैपटॉप पर क्या चीजें करनी चाहिए और क्या नहीं? शायद नहीं, लेकिन आपको जानना चाहिए कि आपको दफ्तर के सिस्टम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

these four things to not search for on your office laptop or computer utility news in hindi
ऑफिस लैपटॉप पर क्या सर्च न करें - फोटो : istock

कुछ गलत सर्च न करें

  • कई बार लोग काम के दौरान दफ्तर के लैपटॉप में गूगल पर कुछ ऐसा सर्च कर लेते हैं, जो आपत्तिजनक होता है। आपको किसी ऐसे लिंक को नहीं खोलना है, जिससे आप मुसीबत में पड़ जाएं। ऑफिस की आईटी टीम को इस बात की जानकारी रहती है कि आप अपने कंप्यूटर पर क्या सर्च कर रहे हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
these four things to not search for on your office laptop or computer utility news in hindi
ऑफिस लैपटॉप पर क्या सर्च न करें - फोटो : istock
कुछ गलत बात न करें
  • लगभग सभी दफ्तरों के अपने ऐसे चैट प्रोग्राम होते हैं, जहां पर वो कंपनी के अन्य कर्मचारियों के साथ जुड़े रहते हैं। वहीं, कई लोग इस पर ग्रुप बनाकर लोगों के साथ किसी की बुराई या गलत बातें करते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत है, इससे आप खतरे में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
these four things to not search for on your office laptop or computer utility news in hindi
ऑफिस लैपटॉप पर क्या सर्च न करें - फोटो : istock

दूसरी नौकरी सर्च न करें

  • कई लोग अपने काम के दौरान ही दूसरी नौकरी दफ्तर के कंप्यूटर या लैपटॉप पर सर्च करने लगते हैं। लेकिन अगर आपका कंप्यूटर आईटी टीम के हाथ लगता है या किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में जाता है, तो उन्हें पता लग सकता है कि आप दूसरी नौकरी तलाश कर रहे हैं। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
these four things to not search for on your office laptop or computer utility news in hindi
ऑफिस लैपटॉप पर क्या सर्च न करें - फोटो : istock

पर्सनल चीजें न रखें

  • कई लोग अपने काम के दौरान दफ्तर के कंप्यूटर या लैपटॉप में अपने निजी दस्तावेजों या अपने पर्सनल फाइलों व चीजों को सेव कर देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि आपकी पर्सनल चीजें लीक तक हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed