फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Gold Collection: जानें बप्पी लाहिड़ी के पास कितना सोना था? आज कितनी है उसकी वैल्यू

Thu, 17 Feb 2022 10:19 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
Bappi Lahiri death gold collection of legendary singer Bappi Lahiri know here
Bappi Lahiri Gold Collection - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके द्वारा गाए गानें आज भी उतने ही मशहूर हैं, जितने की तब थे। बप्पी लाहिड़ी न केवल अपने गानों से मशहूर हुए बल्कि उनका अलग अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आता था। आज बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं है। उनकी कमी हमेशा हमारे बीच रहेगी। भविष्य में शायद ही उनके इस निर्वात को कोई भर पाएगा। आज पूरा देश शोक में है। बप्पी लाहिड़ी का जन्म 1952 में जलपाईगुड़ी में हुआ था। आपको शायद ही इस बारे में पता होगा कि बप्पी लाहिड़ी का असली नाम अलोकेश लाहिणी था। बप्पी लाहिड़ी अक्सर खूब सारा सोना पहनते थे। बप्पी लाहिड़ी के साथ साथ उनका सोना भी अक्सर चर्चा का विषय बना रहता था। इसी कड़ी में हम जानेंगे कि बप्पी लाहिड़ी के पास कितना सोना था? और उसकी आज के समय में वैल्यू कितनी है? आइए जानते हैं -

Bappi Lahiri death gold collection of legendary singer Bappi Lahiri know here
Bappi Lahiri Gold Collection - फोटो : अमर उजाला

दरअसल, साल 2014 में बप्पी लाहिड़ी ने सीरमपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उस दौरान उन्होंने एफिडेविट जमा किया था। अपने नॉमिनेशन को फाइल करते हुए उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का जिक्र करते हुए बताया था कि उनके पास कुल 754 ग्राम सोना है। ये जानकारी उन्होंने साल 2014 में हुए चुनाव के दौरान भरे नॉमिनेशन में दी थी। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके पास इससे ज्यादा सोना था।

Bappi Lahiri death gold collection of legendary singer Bappi Lahiri know here
Bappi Lahiri Gold Collection - फोटो : instagram

इस दौरान इस सोने की कुल कीमत 37 लाख रुपये से भी ज्यादा है। यही नहीं बप्पी लाहिड़ी के पास 4.62 किलोग्राम चांदी भी थी। इस चांदी की आज के समय में कुल कीमत 2.91 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri death gold collection of legendary singer Bappi Lahiri know here
Bappi Lahiri Gold Collection - फोटो : self

बात अगर उनकी टोटल नेट वर्थ की करें, तो उनके पास कुल 22 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। इसके अलावा वो कई लग्जरी कारों के भी शौकीन थे। उनके पास टेस्ला की X कार थी, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Bappi Lahiri death gold collection of legendary singer Bappi Lahiri know here
Bappi Lahiri Gold Collection - फोटो : ANI

आज भले ही बप्पी लाहिड़ी हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके कालजयी गीत हमेशा हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ियों के बीच जिंदा रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed