PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है। देश में करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे आपात्र किसानों के प्रति सरकार काफी सख्त है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 13वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं शामिल लिस्ट में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में इस बार 13वीं किस्त का लाभ कई किसानों को नहीं मिलेगा। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन किसानों को 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा?
अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेते हैं और अब तक अपने भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द कर लेना चाहिए।
जानना जरूरी: अब तक नहीं लगाई है बूस्टर डोज, तो कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए ऐसे करें स्लॉट बुक
आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में विजिट करके अपने भूलेखों का सत्यापन करा सकते हैं। अगर आप इस काम को समय रहते नहीं कराते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इसके अलावा अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। आप पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।