PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में साल 2018 में केंद्र सरकार ने एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। 6 हजार रुपये की यह आर्थिक सहायता हर साल किसानों के खाते में दो हजार रुपये की तीन किस्त के रूप में जारी की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं जल्द ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है। देश में करोड़ों किसान 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे आपात्र किसानों के प्रति सरकार काफी सख्त है।
PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 13वीं किस्त के पैसे, कहीं आप भी तो नहीं शामिल लिस्ट में
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन