फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरत की टिप्स: अगर आप भी करते हैं अपना बिजनेस, तो इन पांच तरीकों से कर सकते हैं मोटी कमाई, जानें कैसे

Wed, 06 Apr 2022 03:38 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 06 Apr 2022 03:38 PM IST
विज्ञापन
these are 5 tips for growing a successful business utility news in hindi
बिजनेस बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

हर कोई चाहता है कि उसके पास ढेर सारे पैसे हो, और उसे किसी चीज की दिक्कत न हो। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई बिजनेस को चुनता है। वहीं, जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है कि वो अपने बिजनेस को कैसे ठीक ढंग से चलाएं, ताकि उनकी अच्छी कमाई हो सके। लेकिन अमूमन देखा जाता है कि बाजार की मंदी और सामान के बढ़ते दामों के बीच दुकानदार इस बात को लेकर परेशान और चिंतित रहते हैं कि उनकी कमाई कैसे होगी। दुकानदार कई तरीके भी अपनाते हैं, ताकि उनकी मोटी कमाई हो सके। लेकिन कई बार ये तरीके भी काम नहीं आते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप कुछ खास तरीकों को अपने बिजनेस में शामिल करें, ताकि आपको किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे खास तरीके बताते हैं जिनसे आप मोटी कमाई कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

these are 5 tips for growing a successful business utility news in hindi
बिजनेस बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock
काम की वेबसाइट बनवाएं
  • आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आपके काम की एक वेबसाइट हो, जिस पर लोग आपके प्रोडक्ट के बारे में जान सके। आप लोगों के घर-घर जाकर तो अपनी चीजों के बारे में नहीं बता सकते। ऐसे में एक अच्छी वेबसाइट डिजाइन करवाएं और उस पर प्रोडक्ट के बारे में, दुकान के बारे में और अपने नंबर्स आदि चीजें जरूर शेयर करें।
these are 5 tips for growing a successful business utility news in hindi
बिजनेस बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : istock

होम डिलिवरी शुरू करें

  • ऐसे काफी लोग हैं जो अपने घर से बाहर खरीदारी के लिए जाना कम पसंद करते हैं। वो चाहते हैं कि घर बैठे ही चीज उनको मिल जाए। हालांकि, इस दौरान वो क्वालिटी से भी समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए आप अपने सामान की होम डिलिवरी शुरू कर सकते हैं। इससे लोग आपके सामान को ऑर्डर करेंगे, जिससे आपकी सेल बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
these are 5 tips for growing a successful business utility news in hindi
बिजनेस बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock

ऑनलाइन प्रमोशन

  • अपने सामान का आपको ऑनलाइन प्रमोशन भी करना होगा। जैसे- आप सोशल मीडिया पर अपनी दुकान के पेज बना सकते हैं और यहां हर दिन अपने कुछ खास प्रोडक्ट्स के बारे में बता सकते हैं। लोगों को नॉटिफिकेशन या मैसेज भेजकर भी आप अपने सामान का प्रमोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
these are 5 tips for growing a successful business utility news in hindi
बिजनेस बढ़ाने के तरीके क्या हैं - फोटो : Istock
ऑफर्स निकालें
  • आपका सामान बेहतर है, इस वजह से लोग उसे पसंद तो करेंगे ही। लेकिन अगर आप ऑफर्स देते हैं तो सेल दोगुनी हो सकती है। लोग ऑफर्स के पीछे काफी जाते हैं। अलग-अलग मौकों पर आप कई तरह के आकर्षक ऑफर्स निकाल सकते हैं, ताकि आपकी कमाई दोगुनी हो सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed