लोग अपनी आजिविका चलाने के लिए काम करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई नौकरी करता है, तो कोई बिजनेस करता है। लेकिन ज्यादातर लोग इसलिए सबसे ज्यादा परेशान नजर आते हैं, क्योंकि वो बचत नहीं कर पाते हैं। ऐसा नहीं कि लोग बचत करना नहीं चाहते, बल्कि लोग अपने बढ़ते खर्चों की वजह से परेशान रहते हैं। इसके अलावा लोगों को वो सुरक्षित तरीके भी नहीं पता होते जो उन्हें बचत करवा पाएं। दरअसल, कहीं भी निवेश करने से लोग इसलिए भी डरते हैं, क्योंकि आजकल निवेश के नाम पर लोगों के साथ धोखा भी हो जाता है। ऐसे में अगर आप सच में बचत करना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ खास तरीके बताने जा रहे हैं। इन तरीकों की मदद से आप अच्छी बचत कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे हर महीने बचत कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62691afb272d375d4f2cd1d7","slug":"these-are-4-tips-for-saving-money-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात फायदे की: बढ़ते खर्चों से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये चार तरीके, हर महीने होने लगेगी अच्छी बचत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात फायदे की: बढ़ते खर्चों से हैं परेशान, तो आज ही अपनाएं ये चार तरीके, हर महीने होने लगेगी अच्छी बचत
Wed, 27 Apr 2022 04:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 27 Apr 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
बचत करने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बचत करने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
बचत के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-
महीने का बजट बनाना जरूरी
- आपको हर महीने इस बात का ध्यान रखना है कि अपने महीने का बजट तैयार करें, क्योंकि बचत करने के लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है। आपको बजट बनाते समय ध्यान देना है कि कौन सी चीजें आपके लिए जरूरी हैं और कौन सी चीजें नहीं।
बचत करने के तरीके क्या हैं
- फोटो : Istock
ऑफर्स से करें खरीदारी
- जब भी आपको कोई सामान खरीदना हो, तो इससे पहले आपको उसके बारे में अच्छे से पता कर लेना चाहिए। इसके अलावा मार्केट में कई तरह के ऑफर्स भी आते हैं, जिसमें आपको अच्छी डील्स मिल सकती है। इनसे खरीदने पर आपकी बचत भी अच्छी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बचत करने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
खर्चें कम करें
- आपको कोशिश करनी है कि अपने खर्चे कम करने हैं। इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी जरूरत का सामान न खरीदें। लेकिन अपनी सैलरी के हिसाब से खर्चा करें और फालतू सामान खरीदने से बचें।
विज्ञापन
बचत करने के तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
इन चीजों में निवेश कर सकते हैं
- आपकी कमाई चाहे कितनी भी हो, लेकिन आपको निवेश जरूर करना चाहिए। आप एलाईसी पॉलिसी लेकर निवेश कर सकते हैं, आप बैंक में एफडी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने बैंक खाते में पैसे रखकर भी थोड़ी बहुत बचत तो कर ही सकते हैं।