आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है, तो हम सबसे पहले गूगल पर ही जाते हैं। इंटरनेट की मदद से आपको स्पष्ट जानकारी मिल पाती है और गूगल एक बड़ा सोर्स उभरकर सामने आया है। कोई भी छोटी से लेकर बड़ी जानकारी के लिए लोग गूगल पर ही जाते हैं, क्योंकि इंटरनेट की मदद से आप बेहद आसान तरीके से और काफी जल्द यहां सबकुछ जान सकते हैं। हालांकि, जानकारियों को यहां से लेते समय ये जरूर सुनिश्चित करना पड़ता है कि जानकारी कितनी सही है। लेकिन इसके अलावा एक और चीज है, जिसका हमें गूगल का इस्तेमाल करते समय ध्यान देना पड़ता है और वो है कि कौन सी चीजें गूगल पर सर्च नहीं करनी चाहिए। जी हां, क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही आपको जेल तक की हवा खिलवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको गूगल पर कौन सी चीजें भूलकर भी सर्च नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6273bf2e194a206b9026cd1d","slug":"these-4-things-you-should-never-search-on-google","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये चार चीजें, आपकी एक छोटी सी गलती आपको करवा सकती है जेल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
अलर्ट: गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये चार चीजें, आपकी एक छोटी सी गलती आपको करवा सकती है जेल
Fri, 06 May 2022 09:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 May 2022 09:05 AM IST
विज्ञापन
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है
- फोटो : istock
चाइल्ड पॉर्न सर्च न करें
- आपको भूलकर भी गूगल पर चाइल्ड पॉर्न यानी बच्चों से जुड़े अश्लील कंटेंट को सर्च नहीं करना है। दरअसल, भारत में इसको लेकर कानून है। इसमें पोक्सो एक्ट 2012 के धार 14 के अंतर्गत चाइल्ड पॉर्न देखना, बनाना और अपने पास सुरक्षित रखना तक कानूनन अपराध है।
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है
- फोटो : istock
- अगर आप इनमें से किसी भी स्थिति में पकड़े जाते हैं, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है। इस जुर्म के लिए आपको 5-7 साल तक जेल होने का प्रवाधान है। इसलिए गूगल पर ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है
- फोटो : istock
बम बनाने का तरीका
- गूगल पर बम बनाने के तरीके के बारे में कभी सर्च न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो सबसे पहले आप सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आ जाएंगे और फिर आप पर उचित कार्रवाई तक हो सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
गूगल पर क्या सर्च करना अपराध है
- फोटो : istock
गर्भपात के बारे में
- आपको गूगल पर कभी भी गर्भपात के बारे में सर्च नहीं करना चाहिए, क्योंकि भारत में बिना डॉक्टर की उचित मंजूरी के अगर आप गर्भपात करवाते हैं तो ये गैरकानूनी है। इसके अलावा गूगल पर आपको कई तरीके ऐसे मिलेंगे, जिनसे आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए गूगल पर ये सर्च न करें।