फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

e-Shram Card: अगर ई-श्रम कार्ड बनवाते समय हो गई है कोई गलती, तो घर बैठे ऐसे करें सुधार, नहीं रुकेगा पैसा

Mon, 07 Mar 2022 08:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 07 Mar 2022 08:11 AM IST
विज्ञापन
There is a mistake in the form of e shram card then this is the way to correct it online
ई-श्रम कार्ड में गलती कैसे सुधारें - फोटो : istock

हमारे देश में चलने वाली कई योजनाएं ऐसी हैं, जो काफी लंबे समय से चल रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ समय-समय पर सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं लाई जाती हैं, ताकि जरूरतमंदों को इनका लाभ दिया जा सके। इनमें कुछ योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा, तो कुछ योजनाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जाती हैं। एक ऐसी ही योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू किया गया है। इस कार्ड को बनवाने के बाद हर महीने किस्त के रूप में कुछ पैसे मिलते हैं। साथ ही कई अन्य फायदे भी कार्डधारक को मिलते हैं। अगर आप ये कार्ड बनवा चुके हैं, लेकिन आपसे फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप ये कैसे कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

There is a mistake in the form of e shram card then this is the way to correct it online
ई-श्रम कार्ड में गलती कैसे सुधारें - फोटो : istock

ऐसे घर बैठे गलती को कर सकते हैं ठीक:-

स्टेप 1

  • अगर ई-श्रम कार्ड बनवाते समय आपसे कोई जानकारी गलत भर गई है, और आपे उसे ठीक करना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in/ पर जाना है।
There is a mistake in the form of e shram card then this is the way to correct it online
ई-श्रम कार्ड में गलती कैसे सुधारें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • यहं पर आपको Already Registered वाले विकल्प पर क्लिक करना है। फिर अपना आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें, और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। आपके नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
There is a mistake in the form of e shram card then this is the way to correct it online
ई-श्रम कार्ड में गलती कैसे सुधारें - फोटो : i stock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है, और सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर देना है। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड नंबर पर फिर से एक ओटीपी आएगा, जिसे आपको दर्ज कर देना है।
विज्ञापन
There is a mistake in the form of e shram card then this is the way to correct it online
ई-श्रम कार्ड में गलती कैसे सुधारें - फोटो : istock

स्टेप 4

  • ओटीपी वेरिफाई करते ही आपका डैशबोर्ड आपके सामने खुल जाएगा। यहां पर आपको अपडेट प्रोफाइल वाले विकल्प पर क्लिक करना है। ऐसा करते ही आपके सामने आपका फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपने कार्ड बनवाते समय जानकारियां भरी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed