{"_id":"6ac5a910a9f147af1f073db7","slug":"telangana-electricity-bill-power-bills-to-rise-from-november-check-new-true-up-charges-2026-10-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: नवंबर से इन लोगों का बढ़ सकता है बिजली का बिल, चेक करें क्या आपको भी देने होंगे ज्यादा पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: नवंबर से इन लोगों का बढ़ सकता है बिजली का बिल, चेक करें क्या आपको भी देने होंगे ज्यादा पैसे
Wed, 07 Oct 2026 07:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Oct 2026 07:36 AM IST
सार
Telangana Electricity Bill: तेलंगाना में बिजली उपभोक्ताओं को अगले महीने यानी नवंबर 2026 से बिल पर अतिरिक्त ट्रू-अप चार्ज देना होगा। नवंबर में यह शुल्क 30 पैसे प्रति यूनिट होगा, जबकि दिसंबर से बढ़कर 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा।
विज्ञापन
तेलंगाना में क्यों बिजली के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ा जाएगा?
- फोटो : Amar Ujala AI
Electricity Bill True-Up Charges: अगर आप तेलंगाना में रहते हैं और आपके घर में बिजली का कनेक्शन है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। क्योंकि, आने वाले महीनों में आपके बिजली के बिल का अमाउंट पहले के मुकाबले बढ़ सकता है।
Trending Videos
तेलंगाना में क्यों बिजली के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ा जाएगा?
- फोटो : एआई जनरेटेड
बिजली बिल में कब से लगेगा अतिरिक्त चार्ज?
- टीजीईआरसी की मंजूरी के बाद नवंबर 2026 से बिजली बिल में ट्रू-अप चार्ज जोड़ा जाएगा
- नवंबर महीने में उपभोक्ताओं को 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से अतिरिक्त चार्ज देना होगा
- जितनी ज्यादा बिजली की खपत होगी, बिल में ट्रू-अप चार्ज की राशि भी उसी हिसाब से बढ़ेगी
तेलंगाना में क्यों बिजली के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ा जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
क्या ये चार्ज आगे बढ़ सकता है?
- हां, बिजली उपभोक्ताओं के लिए दिसंबर से खर्च और बढ़ सकता है
- दिसंबर 2026 से ट्रू-अप चार्ज बढ़कर 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा
- इस तरह नवंबर में जहां 30 पैसे प्रति यूनिट का अतिरिक्त शुल्क लगेगा, वहीं दिसंबर से यही चार्ज 50 पैसे प्रति यूनिट हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलंगाना में क्यों बिजली के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ा जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
किन उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर?
- इस फैसले का असर सिर्फ घरेलू बिजली कनेक्शन वाले लोगों तक सीमित नहीं रहेगा
- बल्कि, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल और घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के बिल में यह अतिरिक्त चार्ज शामिल किया जाएगा
- हालांकि, खेती के लिए पंप-सेट चलाने वाले किसानों को इस ट्रू-अप चार्ज से बाहर रखा गया है
विज्ञापन
तेलंगाना में क्यों बिजली के बिल में एक्स्ट्रा चार्ज जोड़ा जाएगा?
- फोटो : Adobe Stock
कितने ट्रू-अप चार्ज को मंजूरी दी गई है?
- जानकारी के मुताबिक, कुल 7635 करोड़ रुपये के ट्रू-अप चार्ज को मंजूरी दी गई है
- इसमें से 2214 करोड़ रुपये कृषि पंप-सेट से जुड़ी राशि है
- गौरतलब, है कि खेती के लिए बिजली फ्री है, इसलिए यह राशि किसानों से नहीं वसूली जाएगी
- वहीं, 2022-23 और 2023-24 की बिजली लागत से जुड़े ट्रू-अप चार्ज के तहत उपभोक्ताओं से 5420 करोड़ रुपये की राशि वसूली जाएगी