Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: गर्मियों में टायर में भरवाएं ये गैस, इसके तीन फायदे जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Sun, 04 May 2025 01:25 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 04 May 2025 01:25 PM IST
सार

Nitrogen Gas For Tyres: गर्मी के दिनों में टायर में सामान्य हवा भरवाने के बजाय नाइट्रोजन गैस भरवा सकते हैं। टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने के कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
Summer Tips Which Gas to Fill in Tyres Know About Nitrogen Gas in Tyres Benefits
टायर - फोटो : Adobe Stock

Benefits of Nitrogen Gas: गर्मी का मौसम आते ही सिर्फ इंसान ही नहीं, बल्कि हमारी गाड़ियां भी इससे प्रभावित होने लगती हैं। चिलचिलाती धूप और तपती सड़कें गाड़ियों के टायरों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं। इस मौसम में टायरों में हवा का दबाव तेजी से बदलता है, जिसका असर गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज पर पड़ता है। ऐसे में, गर्मियों के महीनों में टायरों में सामान्य हवा की जगह एक खास गैस भरवाना आपकी गाड़ी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इस गैस का नाम नाइट्रोजन गैस है। गर्मी के दिनों में टायर में नाइट्रोजन गैस भरवाने के कई फायदे होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।



आमतौर पर हम अपनी गाड़ियों के टायरों में कंप्रेस्ड एयर यानी सामान्य हवा भरवाते हैं, जिसमें लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और थोड़ी मात्रा में अन्य गैसें और नमी होती है। जबकि नाइट्रोजन गैस लगभग 99% शुद्ध नाइट्रोजन होती है।

Trending Videos
Summer Tips Which Gas to Fill in Tyres Know About Nitrogen Gas in Tyres Benefits
टायर - फोटो : Adobe Stock

टायर के प्रेशर को स्टेबल रखता है
गर्मियों में सड़क का तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है, जिससे टायरों के अंदर की हवा गर्म होकर फैलती है और प्रेशर बढ़ जाता है। सामान्य हवा में मौजूद ऑक्सीजन और खासकर नमी, तापमान में बदलाव के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती है। इसके उलट, नाइट्रोजन तापमान में बदलाव से बहुत कम प्रभावित होती है।


ये भी पढ़ें- Milk Impurity Test: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली दूध का सेवन, आयोडीन से घर पर ही ऐसे कर सकते हैं टेस्ट
 
Summer Tips Which Gas to Fill in Tyres Know About Nitrogen Gas in Tyres Benefits
टायर - फोटो : Adobe Stock

जब आप टायरों में नाइट्रोजन भरवाते हैं, तो टायर के अंदर का प्रेशर बाहरी तापमान या टायर के चलने से गर्म होने पर भी काफी हद तक स्थिर बना रहता है। यह टायर के सही शेप और रोड कांटेक्ट को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे बेहतर हैंडलिंग मिलती है और टायर एक समान घिसते हैं।


ये भी पढ़ें- Indian Railway: ट्रेन में बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना नहीं दिया तो कितनी हो सकती है सजा? यहां जानें
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tips Which Gas to Fill in Tyres Know About Nitrogen Gas in Tyres Benefits
टायर - फोटो : Adobe Stock

टायर का प्रेशर लंबे समय तक सही बना रहता है
सामान्य हवा की तुलना में नाइट्रोजन के अणु बड़े होते हैं, जिससे वे टायर के रबर से धीरे-धीरे रिसते हैं। टायरों में नाइट्रोजन भरवाने का मतलब है कि टायर का प्रेशर सामान्य हवा की तुलना में ज्यादा समय तक सही बना रहेगा और आपको बार-बार हवा चेक करवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। टायर का प्रेशर सही रहने से गाड़ी स्मूद चलती है, बेहतर माइलेज देती है और टायर की उम्र भी लंबी हो जाती है।

विज्ञापन
Summer Tips Which Gas to Fill in Tyres Know About Nitrogen Gas in Tyres Benefits
टायर - फोटो : Adobe Stock
टायर और रिम को जंग लगने से बचाता है
सामान्य हवा में ऑक्सीजन और नमी होती है। समय के साथ, टायर के अंदरूनी रबर और व्हील रिम पर ऑक्सीजन और नमी के कारण जंग लग सकता है और रबर खराब हो सकता है। चूंकि नाइट्रोजन गैस एक अक्रिय गैस है, इसलिए इसे भरवाने से अंदरूनी सतहों पर जंग नहीं लगता, रबर खराब नहीं होता, और टायर की लाइफ बढ़ जाती है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed