फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitrogen Gas For Tyres: नाइट्रोजन गैस या साधारण हवा? गर्मियों में टायर के लिए कौन सी हवा है बेस्ट

Wed, 16 Apr 2025 01:19 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 16 Apr 2025 01:19 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में वाहन के टायरों का खास देखभाल करना पड़ता है। तेज धूप और गर्म सड़कें टायरों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं, जिससे उनके फटने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप टायरों में नाइट्रोजन गैस का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Summer Tips and Tricks Normal Air vs Nitrogen gas for Tyres Me Konsi Gas Hoti Hai
टायर में नाइट्रोजन गैस के फायदे - फोटो : Adobe Stock

Why is nitrogen air good for summer tyres: गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और इसके साथ ही वाहन चालकों के सामने टायरों की देखभाल से जुड़े कई सवाल उठने लगे हैं। तपती धूप और गर्म सड़कें टायरों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं, जिससे उनके फटने, जल्दी घिसने या पंक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कई लोगों के दिमाग में यह सवाल है कि टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवानी चाहिए या साधारण हवा ही पर्याप्त है? सबसे पहली बात कि नाइट्रोजन गैस के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है, और इसको लेकर बहुत से लोगों के दिमाग में कई दिलचस्प सवाल भी हैं। आइए इस लेख में इसी से संबंधित कुछ ऐसे ही सवालों के जवाब विस्तार से जानते हैं।


 
Summer Tips and Tricks Normal Air vs Nitrogen gas for Tyres Me Konsi Gas Hoti Hai
टायर - फोटो : Adobe Stock

क्या है नाइट्रोजन गैस?
नाइट्रोजन गैस एक शुष्क गैस है, जो सामान्य हवा की तुलना में कम नमी और ऑक्सीजन रखती है। सामान्य हवा में लगभग 78% नाइट्रोजन, 21% ऑक्सीजन और अन्य गैसों का मिश्रण होता है, नाइट्रोजन गैस में सिर्फ नाइट्रोजन ही होता है। 

ये भी पढ़ें- Centralised AC: नॉर्मल एसी से कितना अलग होता है सेंट्रलाइज्ड एसी, जानें किसे लगवाने से बचते हैं पैसे?
Summer Tips and Tricks Normal Air vs Nitrogen gas for Tyres Me Konsi Gas Hoti Hai
टायर में नाइट्रोजन गैस - फोटो : Adobe Stock

टायर में नाइट्रोजन गैस के उपयोग के कई फायदे होते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह टायर के दबाव को लंबे समय तक स्थिर रखती है। गर्मियों में जब सड़क का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है, ऐसे में टायरों में सामान्य हवा गर्म होकर फैलती है, जिससे दबाव बढ़ सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Tips and Tricks Normal Air vs Nitrogen gas for Tyres Me Konsi Gas Hoti Hai
टायर में नाइट्रोजन गैस - फोटो : Adobe Stock

नाइट्रोजन गैस सामान्य हवा की तुलना में तापमान में बदलाव के साथ कम फैलती या सिकुड़ती है। गर्मियों में जब टायर गर्म होते है, तो नाइट्रोजन भरने से टायर का दबाव स्थिर रहता है। इतना ही नहीं नाइट्रोजन गैस टायरों को ठंडा रखने में मदद करती है, जिससे गर्मियों में टायरों के फटने का खतरा कम होता है। 

ये भी पढ़ें- ध्यान दें: फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में न भूलकर भी न करें ये चार गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा फ्रॉड

विज्ञापन
Summer Tips and Tricks Normal Air vs Nitrogen gas for Tyres Me Konsi Gas Hoti Hai
टायर - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा, नाइट्रोजन में नमी की मात्रा कम होती है, जिससे टायर के अंदर जंग लगने की संभावना कम हो जाती है। जिसकी वजह से रिम की उम्र भी बढ जाती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि नाइट्रोजन गैस गाड़ी के माइलेज को भी बढ़ा सकती है, क्योंकि यह टायर के रोलिंग प्रतिरोध को कम करती है। इसलिए, गर्मियों में नाइट्रोजन गैस का उपयोग बेहतर माना जाता है, खासकर उन वाहनों के लिए जो लंबी दूरी तय करते हैं या भारी भार ढोते हैं।

ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: कहीं असली के नाम पर नकली लेदर की बेल्ट तो नहीं खरीद रहे आप? ऐसे करें पहचान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed