फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं असली के नाम पर नकली लेदर की बेल्ट तो नहीं खरीद रहे आप? ऐसे करें पहचान

Tue, 15 Apr 2025 08:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 08:06 PM IST
सार

How to check leather Belt is original or not: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली लेदर की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

विज्ञापन
How to check leather Belt is original or not
How to check leather Belt is origional or not - फोटो : AdobeStock

बाजार में लेदर बेल्ट की काफी मांग रहती है। इस बेल्ट की बनावट काफी अच्छी होती है, जिसके चलते यह लंबे समय तक टिकाऊ रहती है। वहीं बाजार में असली के नाम पर नकली लेदर की बेल्ट को खूब बेचा जाता है। मार्केट में नकली बेल्ट की काफी ज्यादा भरमार है इस कारण कई बार लोग इनकी पहचान करने में धोखा खा जाते हैं। नकली लेदर की बेल्ट खरीदने के बाद काफी जल्दी खराब हो जाती है। इस कारण आपके पैसे भी बर्बाद होते हैं और चीज भी अच्छी नहीं मिलती है। बेल्ट खरीदते समय आपको असली लेदर और नकली लेदर के बीच फर्क जानना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप असली लेदर की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 

How to check leather Belt is original or not
How to check leather Belt is origional or not - फोटो : AdobeStock

असली लेदर की पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप उसके टेक्सचर पर ध्यान दें। जानवरों की चमड़ी से बनने की वजह से असली लेदर की फिनिशिंग और इलास्टिसिटी अच्छी होती है। 

Indian Railways: भारतीय रेलवे की इस ट्रेन में यात्रियों को मिलता है मुफ्त ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

How to check leather Belt is original or not
How to check leather Belt is origional or not - फोटो : AdobeStock

वहीं सिंथेटिक मैटेरियल के बनने की वजह से नकली लेदर काफी सख्त और कड़ा हो जाता है। यह लेदर काफी सस्ता होता है। आप खुशबू की मदद से भी असली और नकली लेदर की पहचान कर सकते हैं। असली लेदर को सूंघने पर जानवरों की खाल की महक आती है। वहीं जो सिंथेटिक लेदर होता है उसकी खुशबी प्लास्टिक से मिलती जुलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check leather Belt is original or not
How to check leather Belt is origional or not - फोटो : AdobeStock

असली लेदर जो होता है उस पर जानवरों की स्किन जैसी दरारें, सिकुड़न और निशान बने रहते हैं। असली लेदर में कई छोटे-छोटे कंकड़ों की तरह उभार दिखते हैं। इसके अलावा जो सिंथेटिक लेदर होते हैं वह पूरी तरह प्लेन होते हैं। असली लेदर जानवरों की चमड़ी से बनते हैं इस कारण उनकी कटिंग स्मूद नहीं होती है। इसके किनारे हल्के पतले और मोटे नजर आते हैं। 

विज्ञापन
How to check leather Belt is original or not
How to check leather Belt is origional or not - फोटो : AdobeStock

वहीं जो नकली लेदर के एजेस होते हैं वह पूरी तरह से बराबर होते हैं। इसके अलावा आप पानी की मदद से भी लेदर की वास्तविकता का पता कर सकते हैं। इसमें लेदर के ऊपर पानी की कुछ बूंदों को डालना है। असली लेदर पानी को एब्जॉर्व कर लेगा वहीं नकली लेदर पर पानी जस का तस पड़ा रहता है।

PM Kisan Yojana: हर साल आपको भी मिलेंगे 6 हजार रुपये, ऐसे करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed