फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस महीने सरकार किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Wed, 16 Apr 2025 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 16 Apr 2025 12:55 PM IST
सार

इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Latest Update And News
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। देश में करोड़ों किसानों की आजीविका मुख्य तौर पर कृषि क्षेत्र से जुड़ी हुई है। हालांकि, आज भी देश में करोड़ों किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए साल 2019 में भारत सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के छोटे और सीमांत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस योजना का लाभ लेकर किसान खेती से जुड़े बुनियादी खर्चों को पूरा कर सकते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Latest Update And News
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

केंद्र सरकार अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। देशभर में कई किसान ऐसे हैं, जो इस बारे में जानना चाहते हैं कि सरकार द्वारा 20वीं किस्त के पैसे कब तक जारी किए जा सकते हैं?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Latest Update And News
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। 19वीं किस्त को केंद्र सरकार ने फरवरी महीने में जारी किया था। इस कारण फरवरी के चार महीनों के बाद जून का महीना आ रहा है। 

जानना जरूरी: कहीं असली के नाम पर नकली लेदर की बेल्ट तो नहीं खरीद रहे आप? ऐसे करें पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Latest Update And News
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Freepik

इस कारण मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त अगले जून महीने में जारी कर सकती है। वहीं सरकार ने आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसे जारी करने की तारीखों का कोई एलान नहीं किया है। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment Kab Aayegi Know Latest Update And News
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 20वीं किस्त - फोटो : Adobe Stock

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में भारत सरकार ने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। इस कारण अगर आप इस स्कीम का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन दोनों जरूरी कार्यों को करा लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed