फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Tips: क्या आप भी टमाटर और प्याज फ्रिज में रखते हैं? जरूर जान लें ये बातें

Sun, 07 Jun 2026 01:17 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sun, 07 Jun 2026 01:17 PM IST
सार

Fridge tips: गर्मियों में आपको कुछ खाद्य पदार्थों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वह खराब हो सकते हैं या उनके पोषक तत्वों में कमी आ सकती है। 

विज्ञापन
Summer Fridge Tips: Never Kept These Items In Refrigerator
Summer Fridge Tips - फोटो : AI Generated

Fridge me kya kya nahi rakhna chahiye: गर्मियों के मौसम में खाने-पीने से जुड़ी चीजों को सुरक्षित रखने के लिए लोग अक्सर उन्हें फ्रिज में रख देते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि हर चीज को फ्रिज में रखना सही नहीं होता। ऐसी कई खाद्य वस्तुएं होती हैं जिनकी गुणवत्ता, स्वाद और पोषण क्षमता फ्रिज में रखने से प्रभावित हो सकती हैं। इस कारण आपको यह जानना जरूरी है कि गर्मियों में किन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

Summer Fridge Tips: Never Kept These Items In Refrigerator
Fridge - फोटो : AdobeStock

ब्रेड को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए?

  • अक्सर कई लोग ब्रेड को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए उसे रेफ्रिजरेटर में रख देते हैं।
  • ठंडे वातावरण में ब्रेड की नमी तेजी से कम होने लगती है, जिससे वह सख्त और बासी महसूस हो सकता है।
  • इसके अलावा उसका मूल स्वाद भी खराब हो जाता है।
Summer Fridge Tips: Never Kept These Items In Refrigerator
Fridge - फोटो : AdobeStock

टमाटर को फ्रिज में रखना सही है या नहीं?

  • टमाटर की गिनती भी उन खाद्य पदार्थों में की जाती है, जिन्हें फ्रिज में रखने की सलाह नहीं दी जाती।
  • कम तापमान में टमाटर के प्राकृतिक गुण और स्वाद खराब हो सकते हैं।
  • इसके अलावा टमाटर की बनावट पर भी इसका असर पड़ सकता है।
  • टमाटर को कमरे के सामान्य तापमान पर रखना चाहिए।
  • इससे उसका स्वाद और गुणवत्ता लंबे समय तक ठीक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Fridge Tips: Never Kept These Items In Refrigerator
Fridge - फोटो : AdobeStock

केला, आम और पपीता इन फलों को फ्रिज में रखने से क्या नुकसान होता है?

  • केला, आम और पपीता जैसे फलों को भी फ्रिज में रखने से बचना चाहिए।
  • फ्रिज में रखने पर इन फलों के छिलकों का रंग जल्दी बदल सकता है।
  • इसके अलावा उनकी प्राकृतिक ताजगी भी प्रभावित हो सकती है।
  • फ्रिज में इन फलों को रखने से इनके पोषक तत्वों में भी कमी आ सकती है।
विज्ञापन
Summer Fridge Tips: Never Kept These Items In Refrigerator
Fridge - फोटो : AdobeStock

लहसुन, प्याज और आलू को फ्रिज में क्यों नहीं रखना चाहिए?

  • लहसुन, प्याज और आलू को भी फ्रिज में स्टोर करके नहीं रखना चाहिए।
  • फ्रिज में रखने से इनमें नमी बढ़ सकती है।
  • इसके अलावा इनके स्वाद पर भी असर देखने को मिलता है।
  • इन वस्तुओं को ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करके रखना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed