Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Sukanya Samriddhi Yojana Registration Process, Eligibility, Interest Rate know all details in Hindi
{"_id":"62bd2626c338c4331a23d9cd","slug":"sukanya-samriddhi-yojana-registration-process-eligibility-interest-rate-know-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sukanya Samriddhi Yojana: बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसा, तो सरकार की इस स्कीम में करें निवेश","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Sukanya Samriddhi Yojana: बिटिया की शादी के लिए इकट्ठा करना चाहते हैं पैसा, तो सरकार की इस स्कीम में करें निवेश
Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी की शादी और उसकी पढ़ाई लिखाई की चिंता हम सब को होती है। ऐसे में कई अभिभावक काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए पैसे जुटाने चाहते हैं और इसके लिए किसी सुरक्षित स्कीम की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। सुकन्या समृद्धि स्कीम एक बचत योजना है। इसे खास तौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है। भारत सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में छूट भी मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना में आपको अपनी बेटी का खाता उसकी आयु 10 वर्ष होने से पहले खुलवाना होगा। सरकार की इस स्कीम में आप न्यूनतम 210 रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम राशि की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है।
3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि स्कीम एक छोटी बचत योजना है। इसकी शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गई है। इस योजना में आप अपनी बेटी के खाते को उसकी उम्र 21 वर्ष होने तक संचालन कर सकते हैं। इसके अलावा खाते का संचालन 18 वर्ष की आयु के बाद शादी होने तक भी किया जा सकता है। इसके अलावा सुकन्या समृद्धि स्कीम से आप अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए 50 प्रतिशत तक राशि उसकी आयु 18 वर्ष होने के बाद निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि योजना का संचालन भारतीय डाक द्वारा किया जा रहा है। योजना के तहत पैसों का भुगतान करने के लिए आपको पोस्ट ऑफिस जाना पड़ेगा। इसके अलावा भारतीय डाक घर द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल अकाउंट से भी पैसों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana
- फोटो : Istock
इस स्कीम के तहत एक परिवार में केवल दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिल सकता है। इस योजना में बेटी के माता पिता या उसके कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने के लिए आपके पास बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, जमाकर्ता की आईडी प्रूफ और उसका निवास प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।