Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Mandhan Yojana Registration Process, Eligibility Criteria know all details in hindi
{"_id":"62bd315c1849e102eb014243","slug":"pm-kisan-mandhan-yojana-registration-process-eligibility-criteria-know-all-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सरकार दे रही है किसानों को 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सरकार दे रही है किसानों को 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
PM Kisan Mandhan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक दशा में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना और उन्हें खेती के नए साधनों से परिचित कराना है। इसके अलावा कुछ सालों पहले भारत सरकार ने किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए एक खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। भारत सरकार ने इस स्कीम को खासतौर पर किसानों के लिए शुरू किया है। प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना के तहत उन किसानों को लाभ दिया जा रहा है, जिनके पास 2 एकड़ या उससे कम भूमि है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। देश में बड़े पैमाने पर किसान इस योजना में निवेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : सोशल मीडिया
इस स्कीम में वही किसान आवेदन कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष है ऐसे में इस योजना में आवेदन करने के बाद आपको प्रति माह 55 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। वहीं 40 साल के किसान को इस स्कीम में आवेदन करने के बाद हर महीने 200 रुपये का निवेश करना है।
3 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : iStock
वहीं जब किसान की उम्र 60 साल की हो जाएगी। उसके बाद उन्हें हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन किसान मानधन योजना के तहत मिलेगी। अगर दुर्भाग्यवश लाभार्थी किसान की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में 1500 रुपये की मासिक पेंशन का लाभ उसकी पत्नी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : istock
भारत सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस स्कीम में आवेदन करने के बाद किसान वृर्द्धावस्था के दौरान आर्थिक रूप से एक आत्मनिर्भर जीवन जी सकेंगे। सरकार का उद्देश्य इस योजना के जरिए गरीब किसानों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
विज्ञापन
5 of 5
PM Kisan Mandhan Yojana
- फोटो : iStock
प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां विजिट करके आप आसानी से भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, पहचान पत्र, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, खेत का खसरा खतौनी, बैंक विवरण और पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।