फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: बिटिया की शादी और पढ़ाई के लिए जुटाना चाहते हैं पैसे, तो सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे करें निवेश

Thu, 13 Jun 2024 12:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 13 Jun 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Benefits And Registration Process
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म लेने के बाद माता पिता को उसकी शादी और पढ़ाई लिखाई की चिंता होने लगती है। ऐसे में कई माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कुछ-कुछ पैसों को इकट्ठा करके उसे बैंक में जमा करने लगते हैं। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि आज के इस दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बचत के पैसों को बैंक में जमा करना कोई समझदारी नहीं है। आपको अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप अपनी बिटिया का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में हुई थी। इस स्कीम में निवेश करने पर वर्तमान में आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Benefits And Registration Process
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना में माता-पिता अपनी बेटी की आयु 10 साल होने से पहले खाता खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में अभिभावक अपनी बेटी का खाता खुलवाने के 15 साल बाद तक निवेश कर सकता है। 15 सालों के निवेश के बाद 6 सालों का लॉक-इन पीरियड होता है।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Benefits And Registration Process
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

लॉक-इन पीरियड में आपको निवेश नहीं करना होता है। हालांकि, इस दौरान आपको ब्याज दर मिलती रहती है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के 18 साल होने के बाद मैच्योरिटी की रकम का आप 50 फीसदी निकाल सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Benefits And Registration Process
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

वहीं बची हुई रकम को आप बेटी के 21 साल होने के बाद निकाल सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। 

Mango Adulteration: बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate, Benefits And Registration Process
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप अपनी बिटिया का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाना चाहते हैं, तो इस स्कीम में खाता खुलवाने की प्रकिया काफी आसान है। आप अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

AC: 3 स्टार या 5 स्टार? नया एसी खरीदने से पहले जान लीजिए कौन सा हो सकता है आपके लिए बेस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed