फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: गुम या चोरी होने पर इस तरीके से घर बैठे बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड, जानें कितने रुपये लगेंगे

Thu, 13 Jun 2024 12:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 13 Jun 2024 12:57 PM IST
विज्ञापन
How To Apply For Duplicate Pan Card check process in hindi
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Duplicate Pan Card: आप जब किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम को करवाने जाते हैं तो आपको कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ती होगी? ऐसे में अगर ये दस्तावेज न हो या कोई दस्तावेज कम हो तो कई बार तो काम तक अटक जाते हैं। जैसे- पैन कार्ड को ही ले लीजिए। इसके न होने पर भी आपके कई काम अटक सकते हैं। केवाईसी करवानी हो, लोन लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। लगभग कई सारे कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। दूसरी तरफ अगर आपका पैन कार्ड कभी गुम या चोरी हो जाता है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सिर्फ 50 रुपये खर्चकर घर बैठे अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं...

How To Apply For Duplicate Pan Card check process in hindi
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने का तरीका ये है:-

स्टेप 1

  • अगर किसी कारण आपका पैन कार्ड गुम हो गया है या फिर चोरी हो गया है तो आप डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवा सकते हैं, ताकि आपका काम न रूके
  • डुप्लीकेट पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको पहले एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना है
How To Apply For Duplicate Pan Card check process in hindi
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको एक फॉर्म भरकर अपनी जानकारी देनी है जिसमें आपको अपना पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको जीएसटीएन नंबर में कुछ नहीं भरना है सिर्फ टी और सी पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply For Duplicate Pan Card check process in hindi
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरकर सबमिट पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके पैन कार्ड की सारी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी
  • फिर आपको वो पता भरना है जहां आप अपना पैन कार्ड मंगवाना चाहते हैं
  • इसके लिए पते को वेरिफाई करवाना पड़ता है जिसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक ओटीपी आएगा इसे दर्ज करके वेरिफाई करवा लें
विज्ञापन
How To Apply For Duplicate Pan Card check process in hindi
डुप्लीकेट पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Freepik

स्टेप 4

  • अब बारी ऑनलाइन पेमेंट करने की है, आपको पैन कार्ड के लिए 50 रुपेय की पेमेंट करनी है और फिर सबमिट पर क्लिक करना है
  • पेमेंट होने के बाद आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे, जहां पर आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे संभालकर रखें क्योंकि इससे आप अपने पैन कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • अब कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका डुप्लीकेट पैन कार्ड डाक द्वारा आ जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed