Stolen Phone CEIR Portal Guide: आज के समय में स्मार्टफोन हम सभी के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन चुका है, जिसमें हमारे बैंक खातों से लेकर पर्सनल डेटा और कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। ऐसे में अगर आपका महंगा फोन कभी चोरी हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो मन में सबसे बड़ा डर यही रहता है कि कोई इसका गलत इस्तेमाल न कर ले।
आम लोग इसी बड़ी चिंता को दूर करने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने 'सीईआईआर' (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटीटि रजिस्टर) पोर्टल की शुरुआत की है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने खोए हुए फोन को पूरी तरह ब्लॉक कर सकते हैं। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि आप इस पोर्टल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
2 of 5
सीईआईआर पोर्टल क्या है और यह कैसे काम करता है?
- फोटो : Adobe Stock
सीईआईआर पोर्टल क्या है और यह कैसे काम करता है?
- सीईआईआर सरकार का एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जो देश के सभी मोबाइल नेटवर्क पर चोरी हुए फोन के आईएमईआई नंबर को ट्रैक और ब्लॉक करने का काम करता है।
- एक बार जब आप इस पोर्टल पर अपने फोन को ब्लॉक कर देते हैं, तो कोई भी चोर उस डिवाइस में दूसरा सिम कार्ड डालकर उसका इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
3 of 5
फोन ब्लॉक करने से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराना
- फोटो : Adobe Stock
फोन ब्लॉक करने से पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराना
- सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने या ब्लॉक रिक्वेस्ट डालने से पहले आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन चोरी या खोने की आधिकारिक शिकायत (FIR या Missing Report) दर्ज करानी होगी।
- पोर्टल पर फॉर्म भरते समय पुलिस शिकायत की कॉपी या उसका नंबर अपलोड करना अनिवार्य होता है।
4 of 5
पोर्टल पर आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पोर्टल पर आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज
- फोन को ब्लॉक करने के लिए आपके पास मोबाइल का आईएमईआई नंबर, खरीद का पक्का बिल, फोन का ब्रांड, मॉडल और आपके नंबर की दूसरी डुप्लीकेट सिम होना जरूरी है।
- यह डुप्लीकेट सिम इसलिए चाहिए होती है क्योंकि आवेदन के समय उस पर ओटीपी भेजा जाता है।
5 of 5
घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फोन ब्लॉक करने की प्रक्रिया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल के जरिए फोन ब्लॉक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ceir.sancharsaathi.gov.in पर जाएं और 'Block Stolen/Lost Mobile' के विकल्प पर क्लिक करें।
- वहां मांगी गई सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को भरकर सबमिट कर दें। इसके बाद विभाग द्वारा आपकी जानकारी वेरिफाई की जाती है।
- अगर आपकी जानकारी सही पाई जाती है तो आपका फोन ब्लॉक हो जाएगा और अगर भविष्य में फोन मिल जाता है तो आप उसे इसी पोर्टल से अनब्लॉक भी कर सकते हैं।