फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर से बिजनेस शुरू किया है? ग्राहक का निजी डेटा फोन में ऐसे न रखें कि कोई भी देख सके

Tue, 29 Sep 2026 04:02 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

 Customers' Personal Data: घर से बिजनेस चलाने के दौरान ग्राहक का मोबाइल नंबर, पता, भुगतान से जुड़ी जानकारी या दूसरे निजी दस्तावेज फोन में सेव हो सकते हैं। ऐसे डेटा को सामान्य फोटो या चैट की तरह खुला छोड़ना ठीक नहीं है। फोन की सुरक्षा सेटिंग्स और अलग-अलग ऐप की परमिशन का ध्यान रखकर इसे सुरक्षित रखा जा सकता है।
 

विज्ञापन
Started a Home Business Here's How to Keep Your Customers Personal Data Safe on Your Phone
ग्राहकों के नंबर और दस्तावेज फोन में हैं? - फोटो : एआई

घर से छोटा बिजनेस शुरू करने के बाद ग्राहक से बातचीत से लेकर ऑर्डर और पेमेंट तक की कई जानकारी फोन में आ जाती है। कई बार ग्राहक का मोबाइल नंबर, घर का पता, ऑर्डर की जानकारी, भुगतान का स्क्रीनशॉट या किसी दस्तावेज की फोटो भी फोन में सेव हो जाती है। ऐसे में सिर्फ अपना फोन सुरक्षित रखना ही जरूरी नहीं है, बल्कि ग्राहकों की निजी जानकारी को भी संभालकर रखना चाहिए। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Started a Home Business Here's How to Keep Your Customers Personal Data Safe on Your Phone
ग्राहकों के नंबर और दस्तावेज फोन में हैं? - फोटो : Adobe Stock

फोन में लॉक जरूर लगाएं
अगर फोन में ग्राहकों की जानकारी रहती है तो स्क्रीन लॉक जरूर रखें। आसान पिन या ऐसा पासवर्ड न रखें जिसे कोई आसानी से अंदाजा लगा सके। फोन में फिंगरप्रिंट या दूसरे उपलब्ध लॉक विकल्प का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इससे फोन किसी दूसरे व्यक्ति के हाथ लगने पर निजी जानकारी तक पहुंचना मुश्किल होता है।

ग्राहक के दस्तावेज गैलरी में न छोड़ें
किसी ग्राहक ने पहचान पत्र या दूसरे दस्तावेज की फोटो भेजी है तो जरूरत खत्म होने के बाद उसे फोन की गैलरी में पड़े रहने न दें। जरूरी होने पर ही ऐसी जानकारी रखें और काम पूरा होने के बाद उसे हटा दें। इससे फोन किसी और के हाथ में जाने पर निजी दस्तावेज आसानी से नहीं दिखेंगे।

Started a Home Business Here's How to Keep Your Customers Personal Data Safe on Your Phone
ग्राहकों के नंबर और दस्तावेज फोन में हैं? - फोटो : Adobe stock

व्हाट्सऐप चैट पर भी रखें नजर
ग्राहकों से ऑर्डर और पेमेंट की बातचीत अक्सर व्हाट्सऐप पर होती है। इसलिए फोन अनलॉक होने पर कोई भी आपकी चैट न पढ़ सके, इसका ध्यान रखें। जहां जरूरी हो, व्हाट्सऐप के चैट लॉक जैसे फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही, किसी ग्राहक की निजी जानकारी को बिना जरूरत किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप में शेयर न करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Started a Home Business Here's How to Keep Your Customers Personal Data Safe on Your Phone
ग्राहकों के नंबर और दस्तावेज फोन में हैं? - फोटो : Freepik

जरूरी जानकारी का बैकअप भी संभालकर रखें
ग्राहकों का जरूरी रिकॉर्ड रखना हो तो उसे व्यवस्थित तरीके से सेव करें और बैकअप की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें। साथ ही, फोन बेचने या किसी दूसरे व्यक्ति को देने से पहले उसमें मौजूद ग्राहक की निजी जानकारी को पूरी तरह हटा दें। घर से बिजनेस चलाने में ग्राहक का भरोसा बहुत मायने रखता है। इसलिए ऑर्डर लेना और पेमेंट संभालने के साथ ग्राहक की निजी जानकारी को सुरक्षित रखना भी बिजनेस की जिम्मेदारी का हिस्सा समझना चाहिए।

विज्ञापन
Started a Home Business Here's How to Keep Your Customers Personal Data Safe on Your Phone
ग्राहकों के नंबर और दस्तावेज फोन में हैं? - फोटो : AI जनरेटेड
हर ऐप को परमिशन देना जरूरी नहीं
बिजनेस के काम के लिए कई ऐप फोन में इंस्टॉल किए जा सकते हैं। लेकिन हर ऐप को कॉन्टैक्ट, फोटो, कैमरा या फाइलों की परमिशन देना जरूरी नहीं है। फोन की सेटिंग्स में जाकर समय-समय पर देखें कि किस ऐप को कौन सी परमिशन मिली हुई है। जिसकी जरूरत नहीं है, उसकी परमिशन बंद की जा सकती है।
 

बच्चा स्कूल ट्रिप पर पहली बार जा रहा है? फॉर्म पर साइन करने से पहले ये जानकारी पढ़ें

 

क्या हर किराएदार का पुलिस वेरिफिकेशन कराना जरूरी होता है? जानें इससे जुड़े नियम


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed