फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Water Heater: गीजर की जगह घर लगवाएं यह खास सोलर वॉटर हीटर, नहीं आएगा बिजली बिल, जानें कीमत

Mon, 06 Jan 2025 03:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 03:04 PM IST
सार

Solar Water Heater: आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करने पर आप अपने घर में बिजली की बचत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Solar Water Heater In India Know Price And Other Details Here
सोलर वॉटर हीटर - फोटो : AdobeStock

जनवरी का महीना चल रहा है। दिल्ली समेत भारत के कई हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले समय में सर्दियों के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में लोग इस कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए कई उपाय अपना रहे हैं। कई लोग कमरे में गर्माहट बनाए रखने के लिए रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। वहीं कई लोग पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग करने पर बिजली की काफी ज्यादा खपत होती है। इस कारण हर महीने ज्यादा बिजली बिल आता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर वॉटर हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग करके आप अपने घर में बिजली की बचत कर सकते हैं। सोलर वॉटर हीटर एक खास तरह का उपकरण है, जो कि सौर ऊर्जा की मदद से पानी को गर्म करने का काम करता है।

Solar Water Heater In India Know Price And Other Details Here
सोलर वॉटर हीटर - फोटो : AdobeStock

बाजार में दो तरह के सोलर वॉटर हीटर मिलते हैं। इसमें पहला है ETC (Evacuated tube collector) और दूसरा FPC (Flat plate collector) है। एफपीसी वॉटर हीटर उन जगहों के लिए बेहतर है जहां गर्म जलवायु है। वहीं ईटीसी वॉटर हीटर ठंडी जलवायु वाले क्षेत्रों के लिए अच्छा होता है।

Solar Water Heater In India Know Price And Other Details Here
सोलर वॉटर हीटर - फोटो : AdobeStock

ऐसे में आप जिस तरह की जलवायु में रहते हैं, उस हिसाब से इसको खरीद सकते हैं। वहीं अगर सोलर वॉटर हीटर की कीमत की बात करें तो ये आपको बाजार में 15 से लेकर 50 हजार रुपये की कीमत के आसपास मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Water Heater In India Know Price And Other Details Here
सोलर वॉटर हीटर - फोटो : AdobeStock

सौर ऊर्जा की सहायता से चलने की वजह से इसका इस्तेमाल करने पर बिजली की खपत नहीं होती है। सोलर वॉटर हीटर में आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। फीचर्स के मुताबिक इनकी कीमत कम और ज्यादा होती है।

विज्ञापन
Solar Water Heater In India Know Price And Other Details Here
सोलर वॉटर हीटर - फोटो : AdobeStock

सोलर वॉटर हीटर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, जिनके घर काफी बड़े हैं और उनके घरों में कई वॉशरूम हैं। गीजर की तुलना में सोलर वॉटर हीटर थोड़े महंगे जरूर हैं लेकिन इनका उपयोग करके आप बिजली की बचत कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed