फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, जानिए किन गलतियों को करने पर खाते में नहीं आएंगे पैसे?

Mon, 06 Jan 2025 01:02 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 06 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

PM Kisan Yojana 19th Installment Date: 18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त को जारी कर सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date Know Ineligible Farmers List Here
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Freepik

देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की संख्या काफी अधिक है। इन किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनके भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सरकार हर साल तीन किस्तों के जरिए किसानों के खाते में भेजती है। पिछले साल 5 अक्तूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18वीं किस्त जारी की थी।

PM Kisan Yojana 19th Installment Date Know Ineligible Farmers List Here
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

18वीं किस्त को जारी हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देशभर में करोड़ों किसानों को अब 19वीं किस्त का इंतजार है। कई किसान यह सवाल कर रहे हैं कि सरकार कब तक योजना की 19वीं किस्त को जारी कर सकती है?

PM Kisan Yojana 19th Installment Date Know Ineligible Farmers List Here
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार इस योजना की 19वीं किस्त को आने वाले फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने की तारीखों को लेकर किसी भी प्रकार का एलान नहीं किया है।

PM Kisan Yojana: जल्द से जल्द करा लें ये तीन जरूरी काम, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date Know Ineligible Farmers List Here
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe stock

अगर आपने अभी तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य करवा लेना चाहिए।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Date Know Ineligible Farmers List Here
पीएम किसान सम्मान निधि योजना - फोटो : Adobe Stock

वहीं जिन किसानों ने अपने बैंक अकाउंट में डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ऑन नहीं करवाया है या जिन्होंने स्कीम में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उन्हें भी अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। स्कीम का लाभ प्राप्त करने के लिए आपको जल्द से जल्द ये जरूरी कार्य भी करवा लेने चाहिए।

PM Kisan Mandhan: किसानों को 60 की उम्र के बाद हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये, जानिए क्या है सरकार की स्कीम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed