इस साल पड़ रही गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में कई लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। इस कारण उनके घरों के बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है। आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। उस स्थिति में अतिरिक्त बिजली का बिल हमारे लिए एक अलग सिर दर्दी बन जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप सरकार से सब्सिडी का लाभ लेकर अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने के बाद आपके बिजली बिल आने की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -
Solar Rooftop Scheme: इस गर्मी सरकार से सब्सिडी लेकर छत पर लगवाएं सोलर पैनल, बिजली के बिल से मिलेगी आजादी
यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 06 May 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन