फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Rooftop Scheme: इस गर्मी सरकार से सब्सिडी लेकर छत पर लगवाएं सोलर पैनल, बिजली के बिल से मिलेगी आजादी

Fri, 06 May 2022 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 06 May 2022 10:39 AM IST
विज्ञापन
Solar Rooftop Scheme How to apply for solar rooftop scheme know the method
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

इस साल पड़ रही गर्मी पिछले कई सालों के रिकॉर्ड को तोड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले महीनों में गर्मी और भी ज्यादा तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में कई लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। इस कारण उनके घरों के बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है। आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। उस स्थिति में अतिरिक्त बिजली का बिल हमारे लिए एक अलग सिर दर्दी बन जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है। इस स्कीम के तहत आप सरकार से सब्सिडी का लाभ लेकर अपनी छतों पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। सोलर पैनल लगवाने के बाद आपके बिजली बिल आने की टेंशन खत्म हो जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -

Solar Rooftop Scheme How to apply for solar rooftop scheme know the method
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय के साथ मिलकर की है। इसके अंतर्गत 3KW तक के सोलर रूफटॉप पैनल को अपनी छतों पर इंस्टॉल करवाने पर आपको 40 प्रतिशत की सब्सिडी मिलती है। 

Solar Rooftop Scheme How to apply for solar rooftop scheme know the method
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

इसके अलावा अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर रूफटॉप को अपनी छतों पर लगवा रहे हैं। इस स्थिति में आपको 20 प्रतिशत की सब्सिडी भारत सरकार द्वारा मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Rooftop Scheme How to apply for solar rooftop scheme know the method
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

सोलर पैनल लगवाने का जितना खर्चा आएगा उसे आप आसनी से कुछ सालों के भीतर अदा कर देंगे। उसके बाद बिजली उपयोग करने पर आपको एक रुपये भी किसी को नहीं देने होंगे। आज देश जिस गति से नेट जीरो एमिशन की ओर आगे बढ़ रहा है। उसे देखते हुए हमको भी व्यक्तिगत स्तर पर ऐसे छोटे-छोटे कदम उठाने की जरूरत है, जिससे देश को रिन्यूएबल एनर्जी पर शिफ्ट करने का सपना जल्द साकार हो सके। 

विज्ञापन
Solar Rooftop Scheme How to apply for solar rooftop scheme know the method
Solar Rooftop Scheme - फोटो : Pixabay

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना है। उसके बाद Apply for Solar Rooftop के विकल्प का चयन करें। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको अपने राज्य का चुनाव करना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed