जब भी बात एक अच्छे और सुहावने सफर की होती है, तो भारतीय रेलवे का नाम इसमें जरूर आता है। दरअसल, रोजाना लगभग लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं, क्योंकि ट्रेन से यात्रा करने के अपने फायदे हैं। लंबी दूरी की यात्रा जल्दी पूरी हो जाती है, कंफर्ट सीटें होती हैं, सोने की सुविधा होती है, शौचालय की सुविधा और खाने की भी व्यवस्था ट्रेन में रहती है। वहीं, ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट भी लेना पड़ता है। जहां पहले टिकट काउंटर से लोगों को टिकट खरीदना पड़ता था, तो वहीं अब इसके अलावा ऑनलाइन टिकट भी बुक किए जाते हैं। टिकट बुकिंग के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकते हैं। जहां पर आपको हर महीने 6 ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा मिलती है। लेकिन अगर आपके लिए ये कम है और आप चाहते हैं कि आप हर महीने 12 ट्रेन टिकट बुक कर पाएं। तो इसके लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। तो चलिए आपको इसका सरल प्रोसेस बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6274a41c0953d35d312f645c","slug":"irctc-ticket-booking-book-up-to-12-tickets-in-a-month-by-linking-aadhaar-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब हर महीने कर पाएंगे 6 की जगह 12 ट्रेन टिकट बुक, बस करना होगा ये छोटा सा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अब हर महीने कर पाएंगे 6 की जगह 12 ट्रेन टिकट बुक, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Fri, 06 May 2022 10:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 06 May 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : istock
12 टिकट के लिए ऐसे करें आधार कार्ड को अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक:-
स्टेप 1
- आप ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो आप भी हर महीने अब 6 की जगह पर 12 ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट http://irctc.co.in पर विजिट करना होगा।
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने इसका मेन पेज आएगा, जहां पर आपको अपना आईडी और पासवर्ड डालना है और फिर लॉगिन करने के बाद 'माय अकाउंट' वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपके सामने 'आधार लिंक' वाला विकल्प आएगा। यहां पर क्लिक करें और फिर अपना पूरा नाम भरें और साथ में 12 अंकों का आधार नंबर भी यहां पर दर्ज कर दें।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब आपको 'सेंड ओटीपी' वाले विकल्प का चुनाव करना है। ऐसा करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे यहां भरें और सबमिट कर दें।