Tips For Social Media Users: अगर यूं कहा जाए कि सोशल मीडिया ने लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। आप देखेंगे कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल लोग सिर्फ मनोरंजन करने के लिए नहीं, बल्कि पैसे कमाने के लिए भी कर रहे हैं। यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे कई अन्य जगहों से लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं। बस लोग यहां पर अपने कंटेंट के दम पर फॉलोअर्स बढ़ाते हैं और फिर अच्छी खासी कमाई करते हैं, लेकिन देखने में आता है कि कई लोग जल्दी सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए अपने फॉलोअर्स बढ़वाने के लिए कई तरीके भी अपनाते हैं। पर यहां इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है, वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़वाने के पीछे कौन सी गलतियों से बचकर रहना जरूरी हो जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"635fb2eacce1b725276d21ab","slug":"social-media-users-keep-things-in-mind-regarding-fb-and-instagram-followers-otherwise-may-face-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media Alert: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़वाने के पीछे न कर बैठें ये तीन गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Social Media Alert: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़वाने के पीछे न कर बैठें ये तीन गलतियां, वरना हो सकता है नुकसान
Tue, 01 Nov 2022 09:09 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:09 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
फेक फॉलोअर्स से बचकर
- आजकल लोग सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल अकाउंट या अपने बिजनेस के सोशल मीडिया पर जल्दी से फॉलोअर्स पाने की इच्छा रखते हैं। इसके लिए लोग कई ऐसे लोगों के संपर्क में भी आ जाते हैं, जो उन्हें फॉलोअर्स देने के वादे करते हैं। हालांकि, ये लोग आपको फॉलोअर्स देते भी हैं, लेकिन ये फॉलोअर्स पूरी तरह से फेक होते हैं।
सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
- दरअसल, ये लोग आपसे एक मोटी रकम लेकर आपको फॉलोअर्स दे तो देते हैं, जो आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखते भी हैं। लेकिन कुछ समय बाद ये धीरे-धीरे करके हटने लगते हैं, क्योंकि ये फेक होते हैं। इसलिए आपको इन फर्जी फॉलोअर्स से बचकर रहना है। आप खुद से अपने कंटेंट को इतना बेहतर करें, जिससे लोग आपसे जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : istock
पहले पैसे देने से बचें
- अगर आपसे कोई फॉलोअर्स देने का वादा करता है, तो आपको उसे पहले तो पैसे नहीं देने हैं। पहले तो किसी भी फेक फॉलोअर्स के चक्कर में न पड़ें और अगर आप किसी से फॉलोअर्स ले भी रहे हैं, तो पहले पैसे देने की गलती न करें। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
- फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/
अकाउंट का आईडी पासवर्ड न दें
- अगर आप किसी से फॉलोअर्स खरीद रहे हैं, तो इस दौरान ध्यान रखें कि अपने सोशल मीडिया अकाउट की आईडी और उसका पासवर्ड भूलकर भी शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके अकाउंट को हैक कर ले या आपकी जानकारी का गलत इस्तेमाल करें आदि।