{"_id":"6a2d0092672412375c0d49d0","slug":"smartphone-under-the-pillow-how-nighttime-heating-turns-your-phone-into-a-time-bomb-2026-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Smartphone Tips: सोते समय तकिए के नीचे फोन रखना चाहिए या नहीं? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Smartphone Tips: सोते समय तकिए के नीचे फोन रखना चाहिए या नहीं? यहां दूर कर लें कंफ्यूजन
Sat, 13 Jun 2026 12:32 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:32 PM IST
सार
Phone Under Pillow Danger: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कुछ लोग अपने मोबाइल फोन को रात में सोते समय तकिए के नीचे रखकर सोते हैं। बता दें कि यह आदत कई बार जानलेवा साबित हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
तकिए के नीचे फोन रखकर सोने की आदत
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mobile Battery Overheating: स्मार्टफोन आज हमारी सहूलियत से ज्यादा हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। सुबह की अलार्म से लेकर रात की आखिरी चैट तक, यह हर पल हमारे हाथों में रहता है। यही वजह है कि बिस्तर पर जाने के बाद भी अक्सर लोग इसे खुद से दूर नहीं कर पाते और सोते समय तकिए के नीचे या बिल्कुल सिर के पास रख लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुकून की नींद के बीच पल रही यह छोटी सी आदत कितनी जानलेवा साबित हो सकती है?
तकिए के नीचे फोन गर्म होने का असली कारण
- फोटो : FREEPIK
तकिए के नीचे फोन गर्म होने का असली कारण
- चार्ज होते या ऑन रहते समय फोन से लगातार गर्मी निकलती है, जिसे बाहर निकलने के लिए खुली हवा की जरूरत होती है।
- तकिया और गद्दा गर्मी को सोखने के बजाय उसे वहीं रोक देते हैं, जिससे फोन का तापमान सामान्य से कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है।
- वेंटिलेशन न मिलने से फोन की लिथियम-आयन बैटरी अंदर ही अंदर उबलने लगती है, जो मोबाइल के फटने की आशंका को कई गुना बढ़ा देती है।
थर्मल रनअवे का बड़ा खतरा
- फोटो : Adobe Stock
थर्मल रनअवे का बड़ा खतरा
- जब बैटरी का तापमान एक तय सीमा को पार कर जाता है, तो वह शॉर्ट सर्किट होकर अचानक आग पकड़ सकती है।
- बिस्तर के कपड़े और रुई जैसी चीजें आग को बहुत तेजी से पकड़ती हैं, जिससे सोते हुए इंसान को संभलने का मौका नहीं मिलता।
- अगर फोन नकली या डैमेज चार्जर से कनेक्टेड है और तकिए के नीचे है, तो ब्लास्ट की आशंका और अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहत पर पड़ने वाला धीमा और खतरनाक असर
- फोटो : FREEPIK
सेहत पर पड़ने वाला धीमा और खतरनाक असर
- सिर के पास फोन रखने से निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन हमारे मस्तिष्क की गहरी नींद की क्षमता को कम करता है।
- सुबह उठने पर भारीपन, लगातार सिरदर्द और चिड़चिड़ापन महसूस होने के पीछे रातभर सिर के पास रखा फोन ही होता है।
- इतना ही नहीं रात में सोते समय फोन चलाने पर स्क्रीन की नीली रोशनी और रेडिएशन शरीर में मेलाटोनिन नाम के स्लीप हार्मोन को बनने से रोकते हैं, जिससे अच्छी नींद नहीं आती है।
विज्ञापन
सुरक्षित रहने के लिए आज ही बदलें ये आदतें
- फोटो : Adobe stock
सुरक्षित रहने के लिए आज ही बदलें ये आदतें
- सोते समय अपने मोबाइल को खुद से कम से कम 3 से 4 फीट दूर किसी ठोस और खुली सतह (जैसे टेबल) पर रखें।
- कभी भी फोन को बेड, गद्दे या सोफे पर रखकर चार्ज न करें, चार्जिंग हमेशा समतल और ठोस जगह पर करें।
- अगर फोन पास रखना मजबूरी हो, तो उसे साइलेंट करने के बजाय फ्लाइट मोड पर डाल दें ताकि रेडिएशन कम से कम हो।