फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips:गर्मियों में स्मार्टफोन के ओवरहीट से हैं परेशान? तो अपनाएं ये टिप्स वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Mon, 21 Apr 2025 03:55 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 21 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

स्मार्टफोन आज के समय में बहुत से लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुका है। गर्मी के मौसम में अक्सर फोन के ओवरहीट की शिकायतें आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आपका फोन गर्म हो रहा है तो क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
smartphone overheating in summer follow these tips know in hindi
Smartphone - फोटो : Adobe Stock

SmartPhone Overheat: गर्मी का मौसम शुरू होते ही तापमान का पारा चढ़ने लगता है। इसका असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि हमारे गैजेट्स, खासकर स्मार्टफोन पर भी पड़ता है। अगर आपने ध्यान दिया हो, तो गर्मियों में आपका फोन सामान्य से ज्यादा गर्म होने लगता है। तापमान बढ़ने के साथ ही स्मार्टफोन के ओवरहीट होने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में न सिर्फ डिवाइस की परफॉर्मेंस प्रभावित होती है, बल्कि बैटरी खराब होने और गंभीर हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन के बार-बार गर्म होने से परेशान हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आप कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। बता दें कि अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए, तो बैटरी फूलने, फोन के खराब होने, या यहां तक कि आग लगने जैसी गंभीर घटनाएं भी हो सकती हैं।


 

smartphone overheating in summer follow these tips know in hindi
Smartphone - फोटो : Adobe Stock

स्मार्टफोन के ओवरहीट होने के कारण

  • स्मार्टफोन के गर्म होने के कई कारण हो सकते हैं। 
  • वातावरण का अधिक तापमान
  • स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल
  • मोबाइल में भारी ऐप्स का होना
  • चार्जिंग के दौरान फोन का उपयोग करना
  • धूप में फोन का इस्तेमाल करना


 

smartphone overheating in summer follow these tips know in hindi
Smartphone - फोटो : Adobe Stock

ओवरहीटिंग से बचने के लिए जरूरी टिप्स-

  • अपने स्मार्टफोन को सीधे धूप में न रखें। गर्म कार में या खिड़की के पास फोन छोड़ना ओवरहीटिंग का कारण बन सकता है। हमेशा फोन को छायादार और ठंडी जगह पर रखें।
  • चार्जिंग के समय फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करें, खासकर गेमिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग न करें। इसके अलावा, फोन को तकिए या बिस्तर पर चार्ज करने से बचें, क्योंकि इससे वेंटिलेशन बाधित होता है।
  • कई बार बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स फोन को गर्म करते हैं। समय-समय पर अनावश्यक ऐप्स को बंद करें और कैशे मेमोरी साफ करें।



 

ये भी पढ़ें- Car Tips For Summer: गर्मियों के सीजन में कार में भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना धू-धू करके जल सकती है कार
विज्ञापन
विज्ञापन
smartphone overheating in summer follow these tips know in hindi
Smartphone - फोटो : Adobe Stock
  • गेमिंग ऐप्स, वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर, या जीपीएस जैसे हेवी ऐप्स फोन के प्रोसेसर पर दबाव डालते हैं, जिससे वह गर्म हो सकता है। ऐसे ऐप्स का उपयोग कम करें, साथ ही लगातार उपयोग करने से बचें। अगर फिर भी उपयोग करना जरूरी हो तो बीच-बीच में फोन को ठंडा होने का समय दें।
  • कवर की वजह से फोन की गर्मी बाहर नहीं आ पाती है, ऐसे में अगर फोन गर्म हो जाए तो फोन पर लगे कवर को हटा दें। इसके साथ ही गर्मियों में हल्के कवर का उपयोग करें। संभव हो तो चार्जिंग के दौरान भी कवर हटा दें।

 

ये भी पढ़ें- PM Kisan: सरकार किस महीने किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? जानिए कैसे करें स्कीम में ई-केवाईसी
विज्ञापन
smartphone overheating in summer follow these tips know in hindi
Smartphone - फोटो : Adobe Stock
ओवरहीट होने पर क्या करें?
अगर आपका फोन ज्यादा गर्म हो गया है, तो तुरंत उसे बंद कर दें और ठंडी जगह पर रखें। इसे फ्रिज में रखने की गलती न करें, क्योंकि इससे डिवाइस को नुकसान हो सकता है। फोन के ठंडा होने तक उसका उपयोग न करें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed