PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment Date: केंद्र सरकार ने साल 2019 में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने और उनकी खेती किसानी से जुड़ी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। सरकार प्रति किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि भेजती है। अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19 किस्तें जारी हो चुकी हैं। ऐसे में देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब तक इस स्कीम की 20वीं किस्त जारी कर सकती है? आइए इस लेख में जानते हैं...
PM Kisan: सरकार किस महीने किसानों के खाते में भेज सकती है 20वीं किस्त? जानिए कैसे करें स्कीम में ई-केवाईसी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:05 AM IST
सार
PM Kisan Nidhi Yojana: 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन बराबर किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के जरिए सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की राशि भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन