Smart Saving tips: आज के दौर में जब महंगाई काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बचत करना काफी मुश्किल काम हो गया है। बिजली बिल, रेंट, बच्चों की स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, क्रेडिट कार्ड के बिल्स, ईएमआई आदि कई जगहों पर हमारे पैसे खर्च हो जाते हैं। इस कारण महीने के अंत में हमारे पास बेहद कम ही पैसे बचते हैं। हालांकि, भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बचत करना काफी जरूरी है। अगर आप बचत नहीं करते ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी में आपको आर्थिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिनको फॉलो करके आप स्मार्ट ढंग से बचत कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप इन टिप्स को अच्छे से फॉलो करते हैं, तो आप कुछ सालों में एक अच्छे खासे फंड को इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं बचत के उन स्मार्ट तरीकों के बारे में -
Smart Saving Tips: करना चाहते हैं स्मार्ट बचत, तो अपनाएं ये तरीके, कम समय में कर सकेंगे अच्छा खासा फंड इकट्ठा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने फिजूल खर्चों पर लगाएं लगाम
हम में से अधिकतर लोगों की फिजूल खर्चे करने की आदत होती है। अगर आप स्मार्ट सेविंग करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगाना होगा। आपको अपने पैसों को वहीं खर्च करना चाहिए, जहां उसकी खास जरूरत हो। आप जिन पैसों को फिजूल जगहों पर खर्च कर रहे हैं। उसे आप अच्छी जगह पर निवेश कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको एक अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
खर्चों के लिए एक व्यवस्थित रणनीति को बनाएं
अगर आप स्मार्ट बचत करना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने खर्चों के लिए एक व्यवस्थित रणनीति बनाने की जरूरत है। रणनीति बनाने से आपको इस बारे में पता चलेगा कि आपके पैसे कहां पर ठीक ढंग से खर्च हो रहे हैं और कहां पर नहीं। इससे आप अपने पैसों को एक व्यवस्थित ढंग से मैनेज कर सकेंगे।
अपनी कमाई के 30 प्रतिशत पैसों की करें बचत
कोशिश करें कि आप हर महीने अपनी कमाई के 30 प्रतिशत हिस्से की बचत करें। बचत किए हुए इन पैसों की मदद से आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड एसआईपी
आप अपने बचत के पैसों को म्यूचुअल फंड एसआईपी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड एसआईपी लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इस क्षेत्र में निवेश करना बाजार जोखिमों के अधीन आता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।