घर में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत को पहले के मुकाबले ज्यादा आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत का डाटा रिकॉर्ड करता है और इसी आधार पर बिजली का बिल तैयार किया जाता है।
{"_id":"6acc455efdde78a6900346bd","slug":"smart-meter-bill-check-5-easy-ways-to-check-if-your-electricity-bill-is-higher-than-it-should-be-2026-10-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या स्मार्ट मीटर से ज्यादा आ रहा है बिजली बिल? घर बैठे इन 4 तरीकों से करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: क्या स्मार्ट मीटर से ज्यादा आ रहा है बिजली बिल? घर बैठे इन 4 तरीकों से करें चेक
Mon, 12 Oct 2026 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Oct 2026 03:49 PM IST
सार
Smart Meter Bill Check: स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली की खपत और बिलिंग को लेकर कई उपभोक्ताओं के मन में सवाल रहते हैं। कुछ आसान तरीकों से आप घर बैठे अपनी मीटर रीडिंग और बिजली की खपत को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
पुराने और नए बिल की तुलना कर सकते हैं
- सबसे पहले अपने पुराने बिजली बिल को निकालें
- उसमें दर्ज पिछली मीटर रीडिंग और यूनिट खपत को देखें
- इसके बाद मौजूदा बिल में दी गई रीडिंग और खपत की तुलना करें
- ऐसे में अगर बिजली का इस्तेमाल तो आप उतना ही कर रहे हैं, लेकिन बिजली के यूनिट अधिक बढ़ गए हैं तो चेक करें कि क्या बिजली इस्तेमाल किए गए दिन बराबर हैं या अलग-अलग हैं
- सिर्फ बिजली के बिल के पैसे देखकर मीटर को गलत मान लेना सही नहीं हो सकता
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है?
- फोटो : AI Generated
स्मार्ट मीटर की रीडिंग देखें
- स्मार्ट मीटर की स्क्रीन पर आमतौर पर बिजली से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां दिखाई जाती हैं
- इनमें मीटर रीडिंग और अन्य जानकारी शामिल हो सकती है
- ऐसे में स्क्रीन पर दिखाई दे रही यूनिट को अपने बिजली बिल में दर्ज रीडिंग से मिलाएं
- अगर दोनों में अंतर नजर आता है, तो बिल और मीटर की जानकारी को ध्यान से चेक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है?
- फोटो : AI Generated
कुछ समय के लिए ज्यादा लोड वाले उपकरण बंद कर सकते हैं
- अगर आपको मीटर की खपत पर शक है, तो घर के सभी बड़े बिजली उपकरण बंद करके चेकिंग की जा सकती है
- आप एसी, गीजर, मोटर, फ्रिज आदि अधिक बिजली खर्च करने वाली चीजें बंद कर सकते हैं
- इसके बाद देखें कि मीटर की खपत में क्या बदलाव आता है जिससे आप समझ सकते हैं
विज्ञापन
क्या स्मार्ट मीटर से बिल अधिक आ सकता है?
- फोटो : एआई जनरेटेड
बिल में यूनिट के साथ दूसरे चार्ज भी देखें
- कई बार ज्यादा बिल का कारण सिर्फ ज्यादा यूनिट नहीं होता
- बल्कि, बिजली बिल में फिक्स्ड चार्ज, टैक्स, ड्यूटी या अन्य लागू शुल्क भी शामिल हो सकते हैं
- इसलिए बिल को अच्छे से देखें और लगाए गए चार्ज चेक करें
- अगर मीटर की रीडिंग, खपत या बिल में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो बिजली विभाग के दफ्तर में शिकायत दें