भारत में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए सरकार कई स्कीम्स चला रही है। इन स्कीम्स का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता देना और उनके जीवन स्तर को सुधारना है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम स्माम किसान योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार किसानों को खेती के लिए आधुनिक उपकरणों को मुहैया कराती है। किसानों को ये उपकरण केंद्र सरकार द्वारा 50 से 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर मिलते हैं। ऐसे में किसानों को कृषि यंत्र को खरीदने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके अलावा उनके पैसों की भी काफी बचत हो जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इसके अलावा हम ये भी जानेंगे कि इस योजना में आवेदन कैसे किया जा सकता है और कौन लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं?
स्माम किसान योजना: खरीदने जा रहे हैं कृषि उपकरण, तो सरकार दे रही है 80 प्रतिशत तक सब्सिडी, जानें कैसे उठाएं लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन