फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PF Nominee: बदलना चाहते हैं पीएफ खाते में नॉमिनी? तो घर बैठे मिनटों में इस सरल तरीके से हो जाएगा काम

Mon, 28 Mar 2022 01:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
how to change or add on new nominee in your pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में से हर महीने कुछ निश्चित पैसे कटते हैं, जो उनके पीएफ खाते में जमा होते हैं। पीएफ खाते के अपने कई फायदे हैं। आप अपनी नौकरी के बीच में जरूरत पड़ने पर या रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में इसका लाभ ले सकते हैं। पीएफ खाते पर जितने पैसे कर्मचारी के कटते हैं, उतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती हैं। जबकि इस पैसे पर ईपीएफओ की तरफ से सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, ईपीएफओ की तरफ से पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने को लेकर कहा गया है कि ये बेहद जरूरी है। ऐसे में लोग समय रहते इसे करवा भी रहे हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से ही ई-नॉमिनेशन फाइल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए भी जरूरी है, ताकि पीएफ खाते में मिलने वाले लाभ लिए जा सके। वहीं, खाताधारक की मृत्यु होने पर नॉमिनी को आसानी से पीएफ की रकम मिल सके। इसलिए आप समय रहते अपना नॉमिनी जरूर जोड़ लें। इसके अलावा कई लोग अपने नॉमिनी को बदलना या नए नॉमिनी को जोड़ना भी चाहते हैं। ऐसे में आप भी अगर ऐसा करना चाहते हैं, तो इसका एक सरल तरीका है, जिसे आप घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to change or add on new nominee in your pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

फॉलो कर सकते हैं ये आसान प्रोसेस:-

स्टेप 1

  • आपको अपने नॉमिनी को बदलने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाना है। यहां पर आपको 'सेवा' पर जाना है और नीचे आकर कर्मचारियों वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
how to change or add on new nominee in your pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको 'मैनेज' वाले ऑप्शन पर जाना है और यहां पर अपने यूएएन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to change or add on new nominee in your pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर 'प्रबंधन' के अंतर्गत 'ई-नमांकन' पर क्लिक करें और अपने परिवार की घोषणा को अपडेट करने के लिए हां वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
how to change or add on new nominee in your pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में नॉमिनी बदलने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब ‘पारिवारिक डिटेल जोड़ें ’वाले विकल्प को चुनें और फिर आप एक और नॉमिनी को यहां जोड़ सकते हैं। इसके बाद नामांकन विवरण पर क्लिक करें और सेव ईपीएफ नॉमिनेशन’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed