फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे बिजनेस में सामान उधार देती हैं? ग्राहक का हिसाब भूलने से बचने के लिए ये तरीका अपनाएं

Wed, 30 Sep 2026 02:54 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 PM IST
सार

Small Business Tips: छोटे बिजनेस में ग्राहकों को उधार सामान देना आम बात है, लेकिन अगर हिसाब ठीक से न रखा जाए तो पैसे भूलने या गलतफहमी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हर ग्राहक का अलग हिसाब रखना और सामान, तारीख व रकम तुरंत दर्ज करना काफी काम आ सकता है।
 

विज्ञापन
Small Business Tips How to Keep Track of Customers Credit Payments
छोटे बिजनेस में उधार देती हैं? - फोटो : एआई

छोटे बिजनेस में ग्राहक को उधार सामान देना कई बार जरूरी हो जाता है। खासकर जब ग्राहक पुराना हो और उस पर भरोसा हो। लेकिन परेशानी तब होती है जब एक ही समय पर कई लोगों को सामान उधार दिया गया हो। किसने कब सामान लिया, कितने रुपये का लिया और पैसे कब देने हैं, यह याद रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शुरुआत से ही उधार का हिसाब लिखकर रखना बेहतर तरीका है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

Small Business Tips How to Keep Track of Customers Credit Payments
छोटे बिजनेस में उधार देती हैं? - फोटो : AI Generated

पूरा हिसाब रखें
सबसे आसान तरीका है कि हर ग्राहक का अलग हिसाब रखें। इसके लिए एक छोटी डायरी या नोटबुक रख सकती हैं। ग्राहक का नाम लिखने के बाद सामान देने की तारीख, सामान का नाम और कुल रकम दर्ज कर दें। अगर ग्राहक ने कुछ पैसे उसी समय दे दिए हैं तो वह रकम भी साथ में लिखें। इससे बाद में बकाया रकम निकालने में परेशानी नहीं होगी। 

Small Business Tips How to Keep Track of Customers Credit Payments
छोटे बिजनेस में उधार देती हैं? - फोटो : Adobe stock

भुगतान मिलने की तारीख को करें नोट
अगर आप फोन पर हिसाब रखना चाहती हैं तो मोबाइल के नोट्स में भी अलग-अलग ग्राहक के नाम से हिसाब बनाया जा सकता है। इसमें हर बार नया सामान देने पर तारीख और रकम जोड़ती जाएं। भुगतान मिलने पर उसी जगह यह भी लिख दें कि कितने पैसे मिल गए हैं। इससे पुराना हिसाब बार-बार याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Small Business Tips How to Keep Track of Customers Credit Payments
छोटे बिजनेस में उधार देती हैं? - फोटो : Adobe Stock

उधार देने के बाद दर्ज करें हिसाब
एक और जरूरी बात है कि सामान उधार देने के तुरंत बाद हिसाब दर्ज करें। यह सोचकर न छोड़ें कि बाद में लिख लेंगे। बाद में काम बढ़ने पर रकम या सामान भूलने की संभावना रहती है। इसी तरह ग्राहक से पैसे मिलने पर भी तुरंत हिसाब अपडेट करें। अगर उधार की रकम ज्यादा है तो ग्राहक को मैसेज के जरिए भी जानकारी भेज सकती हैं। उदाहरण के लिए, सामान की कुल रकम और बची हुई रकम लिखकर भेज दें। इससे दोनों के पास हिसाब रहेगा और बाद में किसी तरह की गलतफहमी की गुंजाइश कम होगी।

विज्ञापन
Small Business Tips How to Keep Track of Customers Credit Payments
छोटे बिजनेस में उधार देती हैं? - फोटो : Adobe Stock

रकम डायरी और फोन में लिखने से गड़बड़ा सकता है हिसाब
सबसे जरूरी है कि उधार का हिसाब एक ही जगह रखें। कुछ रकम डायरी में और कुछ फोन में लिखने से हिसाब गड़बड़ा सकता है। हर ग्राहक के लिए तारीख, कुल रकम, मिली हुई रकम और बाकी रकम साफ-साफ दर्ज करें। इससे छोटे बिजनेस में उधार का पैसा संभालना काफी आसान हो सकता है।

 

बिजली चली गई तो फ्रिज का खाना कितनी देर तक रहेगा सुरक्षित? ये गलती पड़ सकती है भारी

बच्चे की फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं? पोस्ट करने से पहले ये सेटिंग जरूर देखें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed