फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SIR: SIR ड्राफ्ट से हटे 65 लाख नाम, ऐसे चेक करें आपका नाम है या नहीं; गलत तरीके से हटा है तो ऐसे करें अपील

Mon, 18 Aug 2025 10:01 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Aug 2025 10:01 AM IST
सार

Special Intensive Revision List: चुनाव आयोग ने उन 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपका नाम इस लिस्ट से हटा है या नहीं।

विज्ञापन
SIR 65 Lakh Names Removed from Voter List Check If Yours Is Missing and How to Appeal for Correction
बिहार में 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे। - फोटो : Adobe Stock

Bihar Voter List Updated: देश भर में स्पेशल इटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर एक जबरदस्त बहस छिड़ी हुई है। इसको लेकर विपक्ष सरकार और चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर है। इसको लेकर विपक्ष ने धरने प्रदर्शन भी किए। इसी बीच अब चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से जो 65 लाख नाम हटाए हैं उन मतदाताओं की सूची जारी कर दी है। दरअसल, पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अपने अंतरिम आदेश में ये साफ किया था कि चुनाव आयोग उन नामों की सूची सार्वजनिक करें जिन लोगों के नाम मतादाता सूची से हटाए गए हैं।

चुनाव आयोग को मतदाताओं को पारदर्शी जानकारी उपलब्ध करानी होगी। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका नाम तो इस लिस्ट से नहीं हट गया है। अगर ऐसा है तो आप यहां जान सकते हैं कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। साथ ही अगर आपको लगता है कि आपका नाम गलत तरीके से हटा है, तो आप सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार चुनाव आयोग में अपील कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

SIR 65 Lakh Names Removed from Voter List Check If Yours Is Missing and How to Appeal for Correction
बिहार में 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें आपका नाम हटा है या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको भी ये चेक करना है कि आपका नाम लिस्ट से हटा है या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहले चुनाव आयोग के वोटर्स सर्विस पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाना है
  • फिर आपको EPIC नंबर यहां पर भरना है, जो आपको वोटर आईडी कार्ड में होता है
  • अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है तो ऐसे में आप अपने नाम, जन्मतिथि, आयु, निर्वाचन क्षेत्र आदि भर सकते हैं
SIR 65 Lakh Names Removed from Voter List Check If Yours Is Missing and How to Appeal for Correction
बिहार में 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद कैप्चा कोड भरना है
  • फिर आपको सर्च पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके सामने रिजल्ट  आ जाएगा कि आपका नाम है या हटा दिया गया है
  • अगर आपका नाम हटा है तो यहां लिखा होगा आपका नाम Deleted है और इसका कारण भी यहां पर दिया होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
SIR 65 Lakh Names Removed from Voter List Check If Yours Is Missing and How to Appeal for Correction
बिहार में 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे। - फोटो : Adobe Stock

अपील करने का तरीका भी जान लें:-

ऑनलाइन तरीका

  • अगर आपको लगता है कि आपका नाम गलत तरीके से हटा है, तो आपको परेशान नहीं होना है
  • आप सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार चुनाव आयोग में अपील कर सकते हैं जिसके लिए चुनाव आयोग ने एक प्रक्रिया तय की है
  • आपका नाम अगर गलत तरीके से हटा है तो आप 1 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक फॉर्म 7 भरकर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं
  • ऑनलाइन इस फॉर्म को भरने के लिए आपको आधिकरिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाना है या फिर आप आधिकारिक ECINet मोबाइल एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
SIR 65 Lakh Names Removed from Voter List Check If Yours Is Missing and How to Appeal for Correction
बिहार में 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटे। - फोटो : Adobe Stock

ऑफलाइन तरीका भी है

  • आप अगर ऑनलाइन अपील नहीं करना चाहते हैं तो आप ऑफलाइन भी दावा कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने बीएलओ यानी बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करना है
  • फिर यहां पर आपको फॉर्म भरकर सबमिट करवाना होता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed