फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ABY: गुम हो जाए आयुष्मान कार्ड तो न करें चिंता, यहां जानें तब भी कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Mon, 18 Aug 2025 08:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 18 Aug 2025 08:06 AM IST
सार

Ayushman Card Se Muft Ilaaj Kaise Karwa Sakte Hain: अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन गया है, लेकिन ये गुम हो गया है तो आप तब भी मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
How to get treatment if Ayushman card is lost muft ilaaj karwane a tarika kya hai
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Card Benefits In Hindi: क्या आप किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं? अगर नहीं, तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि क्या आप किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। दरअसल, हमारे देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं। जैसे, किसी योजना के जरिए लोगों की आर्थिक मदद की जाती है, तो किसी योजना के तहत सब्सिडी या कोई अन्य तरह की मदद करने का प्रावधान है।



इसी तरह एक योजना है प्रधानमत्री आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, ये भारत सरकार की योजना है जिसे वो काफी समय से चला रही है। इस योजना का उद्धेश्य पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ देना है। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसके लिए आपका आयुष्मान कार्ड बनता है, क्योंकि इसी कार्ड से मुफ्त इलाज होता है। पर अगर ये आयुष्मान कार्ड गुम हो जाता है तो क्या होगा? क्या आपको तब मुफ्त इलाज मिल पाएगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to get treatment if Ayushman card is lost muft ilaaj karwane a tarika kya hai
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

करवा सकते हैं मुफ्त इलाज 

  • वैसे तो आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना है तो आपको आयुष्मान कार्ड चाहिए होता है, क्योंकि इलाज के पहले इसी से आपकी वेरिफिकेशन की जाती है। पर अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाता है तब भी आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। इसका एक तरीका है जिसके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
How to get treatment if Ayushman card is lost muft ilaaj karwane a tarika kya hai
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आयुष्मान कार्ड गुम होने पर ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बन चुका है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले अपने शहर के उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत है
  • आप योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल का पता योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search से लगा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get treatment if Ayushman card is lost muft ilaaj karwane a tarika kya hai
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर जब आपको पंजीकृत अस्पताल का पता चल जाए तो फिर उस अस्पताल में जाना होता है
  • वहां जाकर आपको अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको आयुष्मान मित्र से मिलना होता है यानी संबंधित अधिकारी से
विज्ञापन
How to get treatment if Ayushman card is lost muft ilaaj karwane a tarika kya hai
आयुष्मान कार्ड के गुम होने पर इलाज करवाने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock photos

स्टेप 3

  • ये अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगते हैं 
  • ऐसे में आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है) बताना है
  • फिर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
  • आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed