आधुनिकता ने भले ही हमारे कई काम आसान कर दिए हैं और इससे हमे कई फायदे हो रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर देखा जाए तो ये हमारे लिए काफी खतरनाक भी साबित हो रहा है। ऑनलाइन फ्रॉड्स के मामले दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। बदलती तकनीक के साथ धोखाधड़ी के मामले भी बदल रहे हैं। ठगों ने लोगों के ठगने के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। आज हम आपको एक ऐसे खतरनाक सिम स्वैपिंग स्कैम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके शिकार कई लोग हुए हैं। आपको इनसे बेहद सावधान रहना चाहिए, वरना इस स्कैम के तहत आपका अकाउंट भी खाली हो सकता है। अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं है, तो ये जरूर जान लें कि ये स्कैम कैसे होता है और आप इससे कैसे बच सकते हैं? इस स्कैम में हैकर भोले-भाले यूजर्स को फंसाकर उनकी जानकारी लेकर स्कैम को अंजाम देते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
Sim Card Scam: क्या है सिम स्वैपिंग स्कैम? जिससे खाली हो सकता है आपका खाता, जानिए बचने का तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे होता है सिम स्वैपिंग स्कैम
इस स्कैम में हैकर की यही कोशिश होती है कि वो यूजर्स से उनकी सारी निजी जानकारी जैसे फोन नंबर, बैंक डिटेल्स आदि निकलवा सकें। वहीं ये लोग ज्यादातर अपने काम में सफल हो जाते हैं। दरअसल, सिम स्वैपिंग में स्कैमर सबसे पहले आपके फोन में ईमेल्स या खतरनाक ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए मैलवेयर या वायरस डालाते हैं, जिससे उन्हें आपकी बेसिक बैंकिंग डिटेल्स और फोन नंबर मिल जाता है।
इसके बाद आपके नेटवर्क प्रोवाइडर के एक कर्मचारी के रूप में हैकर आपको फोन करेगा और आपकी सारी जानकारी लेगा। भरोसा दिलाने के लिए ये लोग आपके नेटवर्क प्रोवाइडर की ही तरफ से एक ओटीपी भी भेजते हैं। इसके बाद ये हैकर आपकी सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं और उन्हें आसानी से आपकी सिम मिल जाती है। साथ ही आपकी सिम डीएक्टिवेट कर दी जाती है। अब ये स्कैमर आपके पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।
कैसे रहें सुरक्षित
- इस खतरनाक स्कैम से बचने के लिए आपको ऐसी किसी भी वेबसाइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए। जिसका यूआरएल आप पहचान नहीं पा रहे हैं। साथ ही किसी भी अनजान मेल को न खोलें और न ही उसका रिप्लाइ करें। इसके अलावा किसी भी अनजान ऐप या थर्ड पार्टी ऐप को डाउनलोड करने से बचें।
- फोन पर किसी भी अनजान को अपनी निजी जानकारी बिल्कुल शेयर न करें। बहुत सोच समझकर ही किसी को अपना फोन नंबर दें। इसके अलावा अचानक आपका फोन नंबर चलना बंद हो जाए, तो तुरंत अपनी टेलीकॉम कंपनी को सूचित करें।