फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMJAK: इस योजना के तहत आप भी खोल सकते हैं मेडिकल स्टोर, होगी अच्छी कमाई

Fri, 18 Feb 2022 04:40 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 18 Feb 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
PMJAK you will get lots of profit after opening a medical store under this scheme know the registration process
medicine new - फोटो : istock

सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्हीं में से एक है 'प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना'। इस दौर में जहां एक तरफ दवाओं की मांग बढ़ रही है। वहीं दूसरी ओर इस योजना के तहत लोगों को रोजगार का अवसर भी मिल रहा है। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं। इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा के तहत आप औषधि केंद्र या जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोल कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें आने वाला खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है। साथ ही यहां पर आपको दवाई साधारण मेडिकल स्टोर की तुलना में 90% तक सस्ती मिलती हैं। 

PMJAK you will get lots of profit after opening a medical store under this scheme know the registration process
medicine new - फोटो : istock
  • प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के तरत सरकार ने जन औषधि केंद्र के लिए तीन तरह की कैटेगिरी बनाई हैं। पहली कैटेगरी की बात की जाए तो इस कैटेगिरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल और सोसाइटी सेल्फ ग्रुप आदि आते हैं। वहीं दूसरी कैटेगिरी में ट्रस्ट, एनजीओ, प्राइवेट हॉस्पिटल और सोसाइटी सेल्फ ग्रुप आदि हैं। जबकि, तीसरी कैटेगिरी में राज्य सरकार की ओर से नामित की गई एजेंसियां शामिल हैं। 
PMJAK you will get lots of profit after opening a medical store under this scheme know the registration process
medicine new - फोटो : अमर उजाला
  • इसके अलावा इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी बनाई गई हैं। दरअसल, मेडिकल स्टोर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के नाम से ही खोला जाना जरूरी है। वहीं औषधि केंद्र खोलने के लिए आपके पास 120 वर्ग फीट एरिया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
PMJAK you will get lots of profit after opening a medical store under this scheme know the registration process
medicine new - फोटो : istock
  • इसके साथ ही एक और जरूरी बात ये है कि, स्टोर शुरू करने के लिए आपको करीब 900 दवाएं सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
PMJAK you will get lots of profit after opening a medical store under this scheme know the registration process
medicine new - फोटो : istock

आवेदन की प्रक्रिया 

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए या अधिक जानकारी के लिए आप http://janaushadhi.gov.in/online_registration.aspx पर जा सकते हैं और आवेदन करने कि लिए यहां से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। जन औषधि केंद्र खोलने के पहले फॉर्म के जरिए आवेदन करना जरूरी है। इसके बाद आपको आवेदन ब्यूरो ऑफ फॉर्मा पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के जनरल मैनेजर के नाम से भेजना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed