आज के समय में स्मार्टफोन में हमारी निजी जिंदगी से जुड़ी काफी जानकारी मौजूद रहती है। फोटो और वीडियो के अलावा मोबाइल फोन में बैंकिंग एप, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट, कॉन्टैक्ट, दस्तावेज और कई तरह की निजी जानकारी सेव रहती है।
जान लें कोई नहीं बताएगा: पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो-वीडियो डिलीट करना काफी नहीं, ये 4 काम भी करें
पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो और वीडियो डिलीट करना काफी नहीं है। फोन में मौजूद निजी डाटा, अकाउंट और एक्सेस को सुरक्षित तरीके से हटाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए। आप इस बारे में यहां जान सकते हैं।
पुराना मोबाइल फोन बेचने से पहले क्या काम करें?
जरूरी डाटा का बैकअप लें
- फोन को रीसेट करने से पहले अपनी जरूरी फाइलों का बैकअप जरूर बना लें
- फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट नंबर्स और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को दूसरे फोन, कंप्यूटर या भरोसेमंद क्लाउड स्टोरेज में सुरक्षित किया जा सकता है
- Android मोबाइल फोन में Google Account के जरिए कई तरह के डाटा का बैकअप लिया जा सकता है जबकि, iPhone में iCloud या कंप्यूटर के जरिए बैकअप बनाया जा सकता है
सभी अकाउंट हटाकर साइन आउट करें
- मोबाइल फोन बेचने से पहले अपने Google Account या Apple Account से साइन आउट करना जरूरी है
- इसके अलावा WhatsApp, Facebook, Instagram, Gmail और दूसरे एप्स में भी लॉग आउट कर दें या अकाउंट हाटएं
- इसके अलावा मोबाइल फोन में बैंकिंग या UPI एप मौजूद हैं, तो उनमें सेव जानकारी और लॉगिन एक्सेस को भी हटा दें
सिम और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें
मोबाइल फोन बेचते समय सिम कार्ड को मोबाइल के अंदर छोड़कर न दें
उसे निकालकर अपने नए फोन में इस्तेमाल करें या जरूरत के मुताबिक सुरक्षित रखें
अगर फोन में microSD कार्ड यानी मेमोरी कार्ड लगा है तो उसे भी निकालना न भूलें
Factory Reset जरूर करें
- मोबाइल फोन को बेचने से पहले Factory Reset करना ने भूलें
- ऐसा करके मोबाइल फोन एकदम वैसा हो जाता है, जैसा आपने नया खरीदा हो एकदम खाली
- इससे सारा डाटा भी हट जाता है और आपका डाटा किसी के पास जाने से बच सकता है