फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर चीज को चमकाने की आदत छोड़ दें, इन 6 घरेलू सामानों पर पड़ सकता है उल्टा असर

Wed, 09 Sep 2026 04:58 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 09 Sep 2026 04:58 PM IST
सार

Over-Cleaning: घर की चीजों को साफ रखना अच्छी आदत है, लेकिन हर सामान को बार-बार और तेज रगड़कर साफ करना जरूरी नहीं होता। कुछ चीजों पर ज्यादा पानी, तेज रगड़ या गलत क्लीनर इस्तेमाल करने से उनकी उम्र कम हो सकती है और सतह भी खराब हो सकती है।
 

विज्ञापन
These Household Items You May Be Over Cleaning and Accidentally Damaging
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें? - फोटो : AI

घर में साफ-सफाई को लेकर हम अक्सर जरूरत से ज्यादा सावधानी बरतते हैं। कोई चीज थोड़ी गंदी दिखी नहीं कि तुरंत रगड़कर चमका दी। लेकिन हर सामान को इसी तरह साफ करना सही नहीं है। कुछ घरेलू सामान ऐसे हैं जिन्हें बहुत ज्यादा रगड़ने, भिगोने या तेज केमिकल से साफ करने पर फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 6 चीजों के बारे में। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

These Household Items You May Be Over Cleaning and Accidentally Damaging
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें? - फोटो : AI

नॉन-स्टिक पैन
नॉन-स्टिक पैन को साफ करने के लिए तेज स्क्रबर या लोहे की जाली इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। इससे उसकी कोटिंग पर खरोंच आ सकती है। पैन को इस्तेमाल करने के बाद सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड और मुलायम स्पंज से साफ करना काफी होता है। अगर कोटिंग उखड़ने या बुरी तरह खराब होने लगे तो पैन बदल देना बेहतर है।

These Household Items You May Be Over Cleaning and Accidentally Damaging
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें? - फोटो : AI

लकड़ी का चॉपिंग बोर्ड
लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को लंबे समय तक पानी में भिगोकर रखना या बार-बार बहुत जोर से रगड़ना सही तरीका नहीं है। इससे लकड़ी फूल सकती है, उसमें दरारें पड़ सकती हैं या उसका आकार बिगड़ सकता है। इस्तेमाल के बाद इसे साबुन और पानी से साफ करके अच्छी तरह सुखाएं। इसे गीला छोड़ना भी ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Household Items You May Be Over Cleaning and Accidentally Damaging
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें? - फोटो : AI

 स्टेनलेस स्टील के बर्तन
स्टेनलेस स्टील के बर्तन को चमकाने के लिए हर बार बहुत तेज रगड़ या खुरदरे स्क्रबर की जरूरत नहीं होती। इससे सतह पर छोटे-छोटे निशान पड़ सकते हैं। रोज की सफाई के लिए सामान्य साबुन और मुलायम स्पंज काफी है। जले हुए दाग हों तो पहले उन्हें भिगोकर नरम करें, फिर साफ करें। दरअसल, सफाई का मतलब हर चीज को जोर-जोर से रगड़कर चमकाना नहीं है। सामान जिस सामग्री से बना है, उसके हिसाब से सफाई का तरीका चुनना ज्यादा जरूरी है। इससे चीजें लंबे समय तक अच्छी हालत में रहेंगी और बार-बार बदलने का खर्च भी बचेगा

विज्ञापन
These Household Items You May Be Over Cleaning and Accidentally Damaging
रोज-रोज रगड़कर साफ करते हैं ये चीजें? - फोटो : Adobe Stock

टीवी और कंप्यूटर स्क्रीन
स्क्रीन को बार-बार गीले कपड़े या किसी भी घरेलू क्लीनर से पोंछना सही नहीं है। ज्यादा नमी स्क्रीन के किनारों तक पहुंच सकती है और गलत क्लीनर सतह को नुकसान पहुंचा सकता है। धूल और हल्के दाग के लिए मुलायम माइक्रोफाइबर कपड़ा बेहतर रहता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed