फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Google security Tips: गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है जेल

Sun, 19 Dec 2021 11:16 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 11:16 AM IST
विज्ञापन
Google Security Tips Never search these things on Google otherwise you will be jailed
गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock

विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग गूगल को सर्च इंजन के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इस सर्च इंजन ने हमारे कई कामों को आसान बना दिया है। अपने बेहतरीन अलगोरिदम के कारण ये एकदम सटीक रिजल्ट को हमारे सामने लाकर रखता है। आज गूगल काफी आगे निकल चुका है या ये कहें कि इंटरनेट सर्फिंग के क्षेत्र में उसका एकाधिकार स्थापित हो चुका है। आज गूगल यूजर्स की गतिविधि को ट्रैक कर उनकी जरूरतों के मुताबिक बेहतरीन सुझावों को उनके सामने लाकर रख रहा है। बीते कुछ सालों में प्लेटफॉर्म की सिक्योरिटी को लेकर भी गूगल ने कई नियम और शर्तों को लागू किया है। ऐसे में अगर आप भी गूगल का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ कामों को भूलकर भी यहां नहीं करना चाहिए। गूगल पर किए गए ये काम आपको जेल तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन कामों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी गूगल पर नहीं करना चाहिए। 

Google Security Tips Never search these things on Google otherwise you will be jailed
गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock

फिल्म की पाइरेसी करना

फिल्म की रिलीज डेट से पहले उस मूवी को ऑनलाइन लीक कर देना एक अपराध की श्रेणी में आता है। इसके अलावा अगर आप लीक या पाइरेसी से जुड़ी फिल्मों को डाउनलोड करते हैं, तो ये भी एक अपराध है। भारत सरकार ने सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 को मंजूर कर लिया है। 

Google Security Tips Never search these things on Google otherwise you will be jailed
गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay

इसके तहत फिल्म को लीक करना एक गंभीर अपराध है। कानून के अंतर्गत सिनेमाघरों में फिल्म की रिकॉर्डिंग और उसका कारोबार करने वाले लोगों को 3 साल की जेल और 10 लाख का जुर्माना लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Google Security Tips Never search these things on Google otherwise you will be jailed
गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : Pixabay

प्राइवेट फोटो और वीडियो को शेयर करने पर

अगर आप किसी व्यक्ति की बिना इजाजत उसकी प्राइवेट फोटो और वीडियो को ऑनलाइन इंटरनेट पर लीक करते हैं, तो ये एक गंभीर अपराध है। साइबर क्राइम की धारा के अंतर्गत ऐसा करने पर आपको जेल हो सकती है।
विज्ञापन
Google Security Tips Never search these things on Google otherwise you will be jailed
गूगल का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock

बम बनाने से जुड़ी प्रक्रिया

अगर आप गूगल पर बम बनाने की प्रक्रिया या इस संदर्भ चीजों को सर्च करते हैं, तो ऐसे में आपको इसका बुरा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस तरह की चीजों को सर्च करने पर आपको सीधे जेल हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed