पैन कार्ड हर किसी के लिए जरूरी होता है, ये एक सरकारी दस्तावेज है जो आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसके अपने कई काम हैं, जैसे- इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए, बैंक में खाता खोलने के लिए, पैसों के लेनदेन के लिए आदि कई अन्य कामों में भी पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। यही नहीं, जब आप किसी भी तरह का लोन लेते हैं, तो भी आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोगों के पैन कार्ड में कई तरह की गलतियां हो जाती हैं। कभी किसी के नाम में, तो कभी किसी की जन्मतिथि में, तो कभी किसी के पिता के नाम में आदि। अगर आपके पैन कार्ड में भी इस तरह की गलतियां है, और आप इन्हें सुधारना चाहते हैं। तो हम आपको इसके कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
{"_id":"61bdce82dc0d83055307aeea","slug":"do-you-know-about-the-pan-card-correction-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card Correction: पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सुधार","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card Correction: पैन कार्ड में हो गई है गलती, तो इन तीन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
Sun, 19 Dec 2021 10:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
पहला तरीका
- पैन कार्ड बनवाते समय अगर उसमें कुछ गलती हो गई है। जैसे- आपका नाम, फोटो, जन्मतिथि या अन्य गलतियां हो गई हो, तो इसमें करेक्शन यानी उसे ठीक कराया जा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
- इसके लिए पहला तरीका है आप इसे ऑनलाइन माध्यम से ठीक करवा सकते हैं। आपको एनएसडीएल वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html या UTIITS की सर्विस UTIITSL at myutiitsl.com/PAN_ONLINE/CSFPANApp पर जाना है, और यहां से आप इसे ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Istock
दूसरा तरीका
- आप एनएसडीएल से ईमेल efilingwebmanager@incometax.gov.in/tininfo@nsdl.co.in के जरिए संपर्क कर सकता है। इसके अलावा आप 1800-180-1961 और 020-27218080 पर कॉल करके भी गलतियां ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
तीसरा तरीका
- आप चाहें तो ऑफलाइल के जरिए यानी अपने नजदीकी पैन सुविधा केंद्र में जाकर भी पैन कार्ड में सुधार करवा सकते हैं। इसके लिए आपको वहां जाकर 'नए पैन कार्ड के लिए आवेदन/पैन डाटा में बदलाव/इसे ठीक करना' वाले फॉर्म को भरकर देना होता है, जिसके बाद पैन कार्ड में सुधार हो जाता है।