Aadhaar Card Misuse Alert: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे? जैसे, पैन कार्ड, राशन कार्ड. ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि। इन सभी दस्तावेजों का अलग-अलग काम होता है, लेकिन अगर जरूरत के समय एक भी दस्तावेज कम हो जाए तो काम अटक सकता है या अगर कोई दस्तावेज गलत हाथों में चला जाए तो भी।
{"_id":"6836fbb276e99c39880c30de","slug":"scam-fraud-alert-tips-how-to-check-misuse-of-aadhaar-card-online-step-by-step-process-2025-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? इस तरह से तुरंत करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: आपके आधार का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल? इस तरह से तुरंत करें चेक
Thu, 29 May 2025 08:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 May 2025 08:13 AM IST
सार
Aadhaar Card Misuse Kaise Check Karein: आधार कार्ड बेहद जरूरी दस्तावेज है, लेकिन अगर ये गलत हाथों में चला जाए तो इसका सीधा नुकसान कार्डधारक को हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि इसे संभालकर रखा जाए।
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
कैसे बढ़ रहा है आधार के गलत इस्तेमाल होने का खतरा?
- यहां समझिए कि हमें कई तरह के काम होते हैं जहां पर हमें अपना आधार या उससे जुड़ी जानकारी शेयर करनी होती है। जैसे, बैंक में, सिम कार्ड लेते समय या अन्य किसी जगह पर आदि। ऐसे में हम तो उस काम के लिए आधार देते हैं, लेकिन यहीं पर स्कैम भी काफी बढ़ जाता है और हमारे आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है।
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
आधार का गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-
स्टेप 1
- अगर आपको भी अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करनी है और ये जानना है कि कहीं इसका गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है, तो आप चेक कर सकते हैं
- इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरना है
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिस दर्ज कर
आप लॉगिन कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको सेक्शन में जाना है
- यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Authentication History' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको यहां पर ये पता चल जाता है कि आपका आधार कार्ड कहां-कहां और कब-कब इस्तेमाल हुआ
विज्ञापन
आधार कार्ड की हिस्ट्री कैसे चेक करें?
- फोटो : Adobe Stock
संदिग्थ लगे गतिविधि तो उठाए ये कदम
- आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक करने के बाद अगर आपको कोई गड़बड़ या आधार का गलत इस्तेमाल नजर आता है, तो आप सबसे पहले तो अपना आधार बयोमेट्रिक लॉक कर सकते हैं। इससे बिना आपकी अनुमित के आपकी आइरिस स्कैन और फिंगरप्रिंट का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा
- इसके बाद आप यूआईडीएआई के हेल्पलाइन नंबर 1947 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।