फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Tour Package: 6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतना है किराया

Wed, 28 May 2025 05:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 28 May 2025 05:05 PM IST
सार

अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको केरल घूमने जरूर जाना चाहिए। केरल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी।

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Kerala 2025 From Kochi Check Price And Booking Details
6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock

केरल अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए दुनियाभर में काफी लोकप्रिय है। यहां के सुंदर नारियल के पेड़, बैकवाटर्स, नीला समुद्र, हरियाली से भरे पहाड़ और झरनों के तो कहने ही क्या। केरल की सुंदरता केवल इन्हीं चीजों में ही सीमित नहीं है बल्कि यहां के सुंदर हिल स्टेशन और चाय के बागान केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। इसके अलावा देशभर में केरल अपने मसालों के लिए भी काफी जाना जाता है। केरल का खानपान, जैव विविधता और यहां की समृद्ध संस्कृति भी देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने का काम करती है। अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी खूबसूरत जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको केरल घूमने जरूर जाना चाहिए। केरल घुमाने के लिए आईआरसीटीसी एक शानदार पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज में आपको कई तरह की सुविधाएं भी मिलेंगी। आइए पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

IRCTC Tour Package Kerala 2025 From Kochi Check Price And Booking Details
6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के केरल टूर पैकेज के अंतर्गत आपकी यात्रा को काफी व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से कराया जाएगा। आपको किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर तरह का इंतजाम आईआरसीटीसी द्वारा किया गया है। इसमें आपके खाने-पीने और ठहरने के लिए होटल की सुविधा भी शामिल है।

IRCTC Tour Package Kerala 2025 From Kochi Check Price And Booking Details
6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम मेस्मराइजिंग केरल है। इस पैकेज में आपकी यात्रा कुल छह रातों और सात दिनों तक कराई जाएगी। यह यात्रा कैब के द्वारा कराई जाएगी। इस पैकेज की शुरुआत 2 जून 2025 को कोच्चि से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package Kerala 2025 From Kochi Check Price And Booking Details
6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock

टूर पैकेज में आपको मुन्नार, थेक्कड़ी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, अलेप्पी, कुमाराकम घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी। इस टूर का पैकेज कोड SEH047 है। 

विज्ञापन
IRCTC Tour Package Kerala 2025 From Kochi Check Price And Booking Details
6 रातों और 7 दिनों तक केरल की इन खूबसूरत जगहों पर घुमाएगा आईआरसीटीसी - फोटो : AdobeStock

वहीं बात अगर किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 61,915 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,385 रुपये है। वहीं अगर आप तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं तो आपका प्रति व्यक्ति किराया 25,120 रुपये है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed