फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धुंध में बाइक चलाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना बढ़ जाता है हादसे का खतरा

Sun, 11 Oct 2026 08:37 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 11 Oct 2026 08:37 PM IST
सार

Safe Riding Tips in Fog: धुंध या कोहरे में जब लोग बाइक या कोई भी गाड़ी चलाते हैं तो उसमें हादसे होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ऐसे में गाड़ी चलाते समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Safe Riding Rules in Dense Fog: Key Tips to Prevent Accidents and Drive Safely on Roads
धुंध में बाइक राइडिंग टिप्स - फोटो : AI

Foggy Weather Bike Riding Safety: अक्तूबर महीना का लगभग 10 दिन बीत चुका है, कई जगहों पर अब सुबह-शाम हल्की ठंड पड़ रही है, साथ ही धुंध और कोहरा भी देखने को मिल रहा है। ऐसे मौसम में विजिबिलिटी यानी देखने की क्षमता बहुत कम हो जाती है, जिससे सामने से आने वाले वाहन या सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां सही समय पर दिखाई नहीं देतीं। यही वजह है कि कोहरे के दौरान सड़क हादसों की संख्या अचानक काफी बढ़ जाती है।



दोपहिया वाहन चालकों के लिए धुंध में गाड़ी चलाना सबसे ज्यादा जोखिम भरा होता है, क्योंकि थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने या नजर हटने पर गंभीर चोट लग सकती है। आइए इस लेख बेहद आसान और सरल भाषा में समझते हैं कि धुंध के मौसम में बाइक चलाते समय किन मुख्य सुरक्षा नियमों का ध्यान रखना अनिवार्य है।

Trending Videos
Safe Riding Rules in Dense Fog: Key Tips to Prevent Accidents and Drive Safely on Roads
Bike Tips - फोटो : Adobestock

धीमी रफ्तार और वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखना

  • घने कोहरे में बाइक की रफ्तार हमेशा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रखनी चाहिए।
  • आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, ताकि अगर आगे वाली गाड़ी अचानक ब्रेक भी लगाए, तो आपको बाइक रोकने के लिए सही समय और जगह मिल सके।
Safe Riding Rules in Dense Fog: Key Tips to Prevent Accidents and Drive Safely on Roads
लो-बीम लाइट और इंडिकेटर का सही इस्तेमाल - फोटो : AI

लो-बीम लाइट और इंडिकेटर का सही इस्तेमाल

  • कोहरे में कभी भी हाई-बीम लाइट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि तेज रोशनी कोहरे से टकराकर वापस आंखों पर पड़ती है।
  • हमेशा लो-बीम लाइट पर गाड़ी चलाएं और आवश्यकता पड़ने पर चारों इंडिकेटर या हेज़ार्ड लाइट्स चालू रखें ताकि पीछे और सामने वाले आपको आसानी से देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Safe Riding Rules in Dense Fog: Key Tips to Prevent Accidents and Drive Safely on Roads
सड़क की पीली या सफेद पट्टी के सहारे चलना - फोटो : AI

सड़क की पीली या सफेद पट्टी के सहारे चलना

  • धुंध में रास्ता न दिखने पर सड़क के बीच में चलने के बजाय बाईं तरफ दी गई पीली या सफेद लेन पट्टी को फॉलो करें।
  • यह पट्टी आपको सही दिशा में बने रहने में मदद करती है और आप अनजाने में डिवाइडर या गड्ढे से टकराने से बच जाते हैं।
विज्ञापन
Safe Riding Rules in Dense Fog: Key Tips to Prevent Accidents and Drive Safely on Roads
अचानक ब्रेक लगाने और ओवरटेक करने से बचें - फोटो : संवाद

अचानक ब्रेक लगाने और ओवरटेक करने से बचें

  • कोहरे के दौरान सड़क पर नमी होती है, जिससे अचानक तेज ब्रेक लगाने पर बाइक फिसल सकती है। इसलिए ब्रेक हमेशा धीरे-धीरे दबाएं।
  • इसके अलावा, कम विजिबिलिटी में किसी भी वाहन को जल्दबाजी में ओवरटेक करने की कोशिश बिल्कुल न करें, यह बेहद जानलेवा साबित हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed