फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बढ़ेगी महंगाई, एसी और फ्रिज गर्मियों में हो सकते हैं महंगे

Sat, 26 Feb 2022 01:49 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 01:49 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Impact on Indian Economy Retail Inflation AC Fridge May Get Expensive News in Hindi
रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ेगी महंगाई - फोटो : Istock

रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमलों की रफ्तार तेज कर दी है। कहा जा रहा है कि वह जल्द ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जा कर सकती है। रूस यूक्रेन युद्ध का व्यापक असर इस समय दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। भारत भी इस प्रभाव से अछूता नहीं है। अगर ये युद्ध व्यापक रूप लेता है, तो इससे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला भी नकारात्मक ढंग से प्रभावित हो सकती है। यही नहीं युद्ध के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें भी काफी तेजी से महंगी हो रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में इस युद्ध के चलते दुनिया भर के कई देशों में महंगाई बढ़ सकती है। महंगाई के बढ़ने का बुरा असर आम लोगों पर पड़ेगा। इस वैश्विक संकट के चलते मेटल और मिनरल्स की कीमतें भी तेजी से बढ़ने लगी हैं, जिसका बुरा असर आने वाले समय में आपकी जेब पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं -

Russia Ukraine War Impact on Indian Economy Retail Inflation AC Fridge May Get Expensive News in Hindi
रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ेगी महंगाई - फोटो : Istock

रूस यूक्रेन युद्ध के कारण क्रूड ऑयल समेत मेटल और मिनरल्स के दाम काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में घरों में इस्तेमाल में आने वाले सामान जैसे फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी जैसे इलेक्ट्रिक एप्लायंसेज महंगे हो सकते हैं।

Russia Ukraine War Impact on Indian Economy Retail Inflation AC Fridge May Get Expensive News in Hindi
रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ेगी महंगाई - फोटो : Istock

इन उपकरणों को बनाने के लिए एल्यूमीनियम और मेटल्स का काफी उपयोग होता है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर एल्यूमिनियम की कीमत काफी बढ़ चुकी है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते आने वाले समय में इलेक्ट्रिक उपकरण भारत समेत दूसरे देशों में महंगे हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Impact on Indian Economy Retail Inflation AC Fridge May Get Expensive News in Hindi
रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ेगी महंगाई - फोटो : Istock

वहीं रूस यूक्रेन युद्ध के बीच जिस तेजी से क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। उससे आने वाले समय में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती है। अगर युद्ध जल्द नहीं रुकता, तो क्रूड ऑयल की कीमतों में और भी तेजी आएगी। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Impact on Indian Economy Retail Inflation AC Fridge May Get Expensive News in Hindi
रूस यूक्रेन युद्ध के चलते बढ़ेगी महंगाई - फोटो : Istock

कोरोना महामारी के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला काफी प्रभावित हुई थी। इस कारण बीते कुछ महीनों में महंगाई काफी तेजी से बढ़ी है। वहीं रूस यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध आने वाले समय में इस महंगाई को और भी बढ़ा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed